-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Another New Controversial Statement By Nishikant Dubey Said About Former Chief Election Commissioner
निशिकांत दुबे का एक और नया विवादित बयान, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कही ऐसी बात कि अब होगा भयानक बवाल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
वक्फ कानून को लेकर शुरू हुई बहस अब चुनाव आयोग, न्यायपालिका और धार्मिक पहचान के सवाल तक पहुंच चुकी है। निशिकांत दुबे ने एक और नया विवादित बयान दे दिया है, जिससे देश की सियासत में भयानक भूचाल आने वाला है।

निशिकांत दुबे, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : देश में वक्फ कानून को लेकर छिड़ी बहस अब तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी द्वारा वक्फ कानून पर की गई टिप्पणी के बाद, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर सीधा हमला बोलते हुए एक और नया विवादित बयान दे डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कुरैशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे “चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त” की भूमिका निभा रहे थे।
निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा, “झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर सबसे ज्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के प्राचीन इतिहास और धार्मिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 ईस्वी में आया, उससे पहले यह भूमि हिंदुओं, आदिवासियों, जैन और बौद्धों की थी। दुबे ने दावा किया कि उनके गांव विक्रमशिला विश्वविद्यालय को बख्तियार खिलजी ने 1189 में जलाया था, जो एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक केंद्र था और जिसने दुनिया को पहला कुलपति अतिश दीपांकर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
निशिकांत दुबे का एक्स पोस्ट
राजनीतिक तनाव और धार्मिक संवेदनाएं
इस बयानबाजी के केंद्र में हालिया वक्फ (संशोधन) कानून है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कुछ प्रावधानों के अमल पर रोक लगा दी है। SY कुरैशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि यह संशोधन “सरकार की खुली और दुर्भावनापूर्ण योजना है, जिसका मक़सद मुस्लिम समुदाय की ज़मीनों पर कब्जा करना है।”
उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, और निशिकांत दुबे के तीखे और धार्मिक रंग लिए बयान ने इस बहस को और तीव्र कर दिया है। खास बात यह है कि ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दुबे सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर भी विवादित बयान देकर आलोचना का सामना कर रहे हैं।
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा का रुख और संभावित असर
हालांकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुबे के पिछले बयानों को व्यक्तिगत राय बताकर पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन पार्टी की ओर से इस ताजा बयान पर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस तरह के बयानों से देश में धार्मिक ध्रुवीकरण और संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करती है, बल्कि समाज में विभाजन की लकीर को और गहरा करती है।
Another new controversial statement by nishikant dubey said about former chief election commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













