Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 राज्यों में चुने गए भाजपा अध्यक्ष, यूपी के अनिल तिवारी को अंडमान की कमान

तेलंगाना, आंध्रा और अंडमान निकोबार में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव खत्म हो गया है। तीनों राज्यों में को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। इन तीनों राज्यों में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 01, 2025 | 09:11 PM

बाएं से एन रामचंद्र राव, अनिल तिवारी, पीवीएन माधव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव तीन राज्यों में खत्म हो गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष का तीनों राज्यों में इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने अंडमान निकोबार की कमान अलीगढ़ के अनिल कुमार तिवारी को सौंपा है। इसके अलावा तेलंगाना विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव को भाजपा ने तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई की कमान वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव आज से ही संभाल लिया है।

बता दें कि राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो गया। उनके कार्यकाल को पार्टी दो बार बढ़ा चुकी है। अगामी बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाना है। इसलिए भाजपा ताबड़तोड़ राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा रही है।

चुने गए राज्यों के भाजपा अध्यक्षों के बारे में जानिए

कौन हैं अनिल तिवारी जिन्हें मिली अंडमान निकोबार की कमान

अनिल तिवारी निर्विरोध रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। वह मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। अनिल कुमार तिवारी 1987 में अंडमान निकोबार द्वीप समूह चले गये थे और 1990 में वहां भाजपा की स्थापना करने वाले प्रमुख चुनिंदा लोगों में शामिल थे। तिवारी अब अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ही रहते हैं। 54 वर्षीय अनिल कुमार तिवारी संघ से द्वितीय वर्ष शिक्षित हैं। वह भाजपा के प्रदेश मंत्री व संयोजक प्रशिक्षण भाजपा पर अभी कार्यरत थे। उन्होंने भाजपा की स्थापन के बाद केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में लगातार चार बार भाजपा को लोकसभा सीट जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

तेलंगाना भाजपा अध्यभ रामचंद्र राव कितना जानते हैं आप?

रामचंद्र राव एकमात्र नेता थे, जिन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोका था। उनके सामने कोई प्रतिद्वंदी नहीं था। इसलिए रामचंद्र राव भी निर्विरोध रूप से तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। रामचंद्र तेलंगाना विधान परिषद के पूर्व सदस्य हैं। इसके अलावा वह लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राव केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का स्थान लेंगे। निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका निभाने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने रामचंद्र राव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई नहीं चलेगा, टी राजा ने बताया BJP में क्यों घुट रहा था दम?

कौन हैं पीवीएन माधव?

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है। बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। माधव इस पद के लिए इकलौते उम्मीदवार थे। इनका भी चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ है।

पी वी एन माधव का जन्म 10 अगस्त, 1973 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 2003 से 2007 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए और युवा मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम किया। वर्ष 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्ष 2009 के आम चुनाव में उन्होंने विशाखापत्तनम उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। वर्ष 2017 से 2023 तक वह आंध्र प्रदेश स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Announcement of andaman nicobar bjp president along with andhra and telangana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • BJP
  • Latest News
  • Telangana

सम्बंधित ख़बरें

1

अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपाई, विधायक खोपड़े से ली सीख, टाकसाले बने एनसीपी जिलाध्यक्ष

2

कर्नाटक में जाति सर्वे पर सियासी संग्राम, मोदी के मंत्री बोले- ‘कांग्रेस जनता का डेटा बेच सकती है’

3

अब मचेगा कहर! 15,000 से ज्यादा लोग छोड़ चुके घर, 113 KM की रफ्तार से बढ़ रहा खतरा

4

‘राहुल गांधी को सीने में गोली मारेंगे’, खुली धमकी से सियासत में उबाल, अमित शाह को लिखी गई चिट्ठी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.