अनंत सिंह को मिल गया नीतीश का आशीर्वाद, अशोक चौधरी ने की गोलबंदी, बिहार की सियासत गरमाई
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार रविवार की सुबह अचानक अशोक चौधरी के घर जा पहुंचे। वहां मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहले से ही मौजूद थे। इस मुलाकात ने सूबे में सियासी हलचल बढ़ा दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
अशोक चौधरी के आवास पर नीतीश कुमार व अनंत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Election: बिहार में चुनावी चहल-पहल के बीच सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह अचानक अशोक चौधरी के घर जा पहुंचे। वहां मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहले से ही मौजूद थे। इन तीनों नेताओं की मुलाकात के बाद से सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
पिछले शनिवार को अनंत सिंह और ललन सिंह ने पटना से मोकामा बाढ़ तक रोड शो किया था। अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ एक ही गाड़ी में पटना से निकले और मोकामा जाकर रोड शो और शक्ति प्रदर्शन किया।
नीतीश-अनंत की हुई मुलाकात
अब रविवार सुबह जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे, तो पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह वहां उनका इंतज़ार कर रहे थे। दोनों की मुलाक़ात हुई, अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
लालू का वो भौकाल जिसके आगे फीके पड़ जाते थे बड़े-बड़े सूरमा, विवादों और घोटालों के बीच भी बने रहे किंगमेकर
Bihar Politics: ‘बिहार में खजाना खाली है और वो…’, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को ‘चीप मिनिस्टर’ बताकर घेरा!
सामने आई मुलाकात की तस्वीरें
इस पूरे घटनाक्रम का की तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि जनता दल यू के बड़े नेता अनंत सिंह के टिकट को लेकर नीतीश कुमार के सामने लामबंद हो रहे हैं। जिसका असर भी अब दिखने लगा है।
सान्निध्य का सुख 🙏🏻 आज #पटना आवास पर हमारे अभिभावक बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ में मोकामा से पूर्व विधायक और हमारे साथी श्री अनंत सिंह जी, बि० रा० नागरिक परिषद के महासचिव भाई छोटू सिंह एवं अन्य साथीगण भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/HKWVTp3qLN — Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) August 31, 2025
जदयू से चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह!
अनंत सिंह और ललन सिंह के रोड शो के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी में मतभेदों के बावजूद अनंत सिंह का मोकामा से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं। रही-सही कसर ललन सिंह के बाद अब रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात से पूरी हो गई। साफ शब्दों में कहें तो अनंत सिंह को नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिल गया है।
यह भी पढ़ें: अंत भला तो सब भला…चुनाव जीतकर भी CM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार? 5 साल पहले खुद किया था ऐलान
राजद छोड़कर जदयू खेमे में वापस आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेल से बाहर आते ही जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद पार्टी में कुछ बगावती सुर भी उठ रहे हैं। ऐसे में कई बड़े नेता अनंत सिंह के पक्ष में खड़े हैं। जेडीयू के तमाम बड़े नेता लगातार अनंत सिंह के संपर्क में हैं और बैठकों सिलसिला चल रहा है।
