-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Akhilesh Yadav Targeted Bjp Government Over Law And Order Reservation And Pda Issues
Akhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Akhilesh Yadav Attack On BJP: शनिवार को अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कानून-व्यवस्था से लेकर आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Vs BJP: शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से एक एक करके भाजपा सरकार पर आरोपों की लंबी लिस्ट जारी कर दी। अखिलेश यादन ने कानून-व्यवस्था, बुलडोजर कार्रवाई, आरक्षण, पीडीए वर्ग, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षामित्रों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
सरकार पर जनविरोधी होने का लगाया आरोप
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार पर ध्यान दे रही है। अखिलेश यादव ने किसानों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के मुद्दों को भी उठाते हुए सरकार को जनविरोधी बताया।
आने वाले चुनावों में जनता देगी जवाब
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
सपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
अखिलेश की सहमति से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा बुलडोजर…SP पर AIMIM ने बोला हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप
सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले अब जाने वाले हैं, लौटकर नहीं आने वाले हैं।” सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को हराकर करारा जवाब देगी।
काला चश्मा लगाकर आने वाले, अपने सच्चे मुकदमे हटवाने वाले
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कविता के माध्यम से एक-एक करके कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पूर्व सीएम अखिलेश ने लिखा, “काला चश्मा लगाकर आने वाले, अपने सच्चे मुकदमे हटवाने वाले। झूठे-फर्ज़ी मुक़दमे लगवाने वाले घमंड में रावण तक को हराने वाले। नमस्ते का भी संबंध न निभानेवाले, बुलडोज़र से घर-दुकान ढहाने वाले, बिजली-पानी के लिए सताने वाले, पत्रकार पर अपशब्द बरसाने वाले, ‘हाता नहीं भाता’ नीति चलाने वाले, वनस्पति-खोज में विदेश जाने वाले, अपना झूठा महाप्रचार करवाने वाले, अधिवक्ताओं पे लाठी चलवाने वाले…।
‘काला चश्मा’ लगाकर आनेवाले
अपने सच्चे मुक़दमे हटवानेवाले
झूठे-फ़र्ज़ी मुक़दमे लगवानेवाले
घमंड में रावण तक को हरानेवाले
नमस्ते का भी संबंध न निभानेवाले
बुलडोज़र से घर-दुकां ढहानेवाले
बिजली-पानी के लिए सतानेवाले
पत्रकार पर अपशब्द बरसानेवाले
‘हाता नहीं भाता’ नीति चलानेवाले… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 30, 2026
सोशल मीडिया पर मिले उल्टे जवाब
हालांकि पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने उल्टे जवाब दिए। किसी ने उनकी कविता का जवाब कविता से ही देते हुए लिखा कि अपनी जंगलराज को आप इन कविता की पंक्ति से छुपा नहीं सकते….काग़ज़ी नारों से भीड़ जुटानेवाले, हर मुद्दे पर केवल शोर मचानेवाले। सत्ता में थे तब वादे भूल जानेवाले, विपक्ष में आकर ज्ञान सिखानेवाले।….
अपनी जंगलराज को आप इन कविता की पंक्ति से छुपा नहीं सकते.. काग़ज़ी नारों से भीड़ जुटानेवाले,
हर मुद्दे पर केवल शोर मचानेवाले। सत्ता में थे तब वादे भूल जानेवाले,
विपक्ष में आकर ज्ञान सिखानेवाले। जाति-धर्म की आग लगानेवाले,
फिर खुद को मसीहा बतानेवाले। परिवारवाद की बेल बढ़ानेवाले,… — Pooja Singh (@puji1110) May 30, 2026
तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “देखो कौन बोल रहा है ? राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले”…इतना ही नहीं अखिलेश यादव के इस पोस्ट के जवाब में एक यूजर ने सपा राज्य में महिला सुरक्षा पर ही सवाल उठा दिया।
यह भी पढ़े- सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। ऐसे में जहां एक तरफ भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी कर रही है तो वहीं विभिन्न राजनीतिक दल आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीतियां तैयार करने में जुटे हैं और नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।
Akhilesh yadav targeted bjp government over law and order reservation and pda issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gauri Vrat 2026: अखंड सौभाग्य के लिए खास माना जाता है यह व्रत, जानें व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 19, 2026 | 06:42 AMGrah Gochar: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें सप्ताह के बड़े ज्योतिषीय बदलाव
Jul 19, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: आज जन्में जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, इन राशि वालों को मिलेगा भूमि संपत्ति में लाभ
Jul 19, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Jul 19, 2026 | 05:55 AMDaily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













