आकाश आनंद को मिली मायावती की माफी, पार्टी में होगी वापसी लेकिन नहीं मिलेगा उत्तराधिकार, कहा- अपने निर्णय पर अटल रहूंगी
भतीजे आकाश आनंद के माफी मांगने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें माफ कर दिया है। जिसके बाद उनकी पार्टी में वापसी हो चुकी है। मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मायावती व आकाश आनंद (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बसपा के अंदर चल रही पारिवारिक कलह का आखिरकार पटाक्षेप हो चुका है। भतीजे आकाश आनंद के माफी मांगने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें माफ कर दिया है। जिसके बाद उनकी पार्टी में वापसी हो चुकी है। मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है। इससे कुछ दे पहले एक्स पोस्ट के जरिए ही आकाश आनंद ने माफी मांगी थी।
मायावती ने एक्स पर चार पोस्ट का एक थ्रेड शेयर करते हुए लिखा कि आकाश आनन्द ने एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
माफी मिली, उत्तराधिकार नहीं
लेकिन माया ने आकाश को एक झटका भी दिया है। क्योंकि उत्तराधिकार को लेकर उन्होंने लिखा “वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूँ और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूँगी, मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी। ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। मैं अपने निर्णय पर अटल हूँ व रहूँगी।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
राम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
1. श्री आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय। — Mayawati (@Mayawati) April 13, 2025
मायावती ने आगे कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी माँगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है और आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है।
नहीं होगी ससुर की वापसी
अंत में बसपा सुप्रीमो ने यह भी साफ किया कि आकाश के ससुर को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियाँ अक्षम्य हैं। उन्होंने गुटबाजी आदि जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए उनको माफ करने व पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।
