Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

400 गांव…ढाई लाख आबादी होगी सुरक्षित, लखीमपुर को बाढ़ से बचाने के लिए योगी सरकार ने कर दिया इंतजाम, देखें तस्वीरें

लखीमपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर में शारदा नदी के चैनलाइजेशन के बारे में जानकारी ली। फिर यहां से नाव पर सवार हुए और वहां के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों व आवश्यक निर्देश भी दिए।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 26, 2025 | 06:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए यूपीवासियों की ओर से संवेदना व श्रद्धांजलि व्यक्त की। सीएम ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत सरकार का सेवा, सुरक्षा व सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है।

2 / 9

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान, आवास व ट्रैक्टर की चाबी आदि प्रदान की। बाढ़ नियंत्रण की सकारात्मक पहल के लिए बिजवा व पलिया ब्लॉक के किसानों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताते हुए कहा कि बाढ़ हो या बीमारी, नए भारत का नया उप्र इसके समाधान के लिए बखूबी आगे बढ़ा है।

सम्बंधित ख़बरें
1

साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

2

‘मुलायम की मौत के बाद ही अलविदा कह देना था…’ खुदगर्ज बनकर जलील हुआ, क्या सपा छोड़ेंगे आजम खान?

3

‘BJP को प्यार से भी नफरत, सिर्फ ‘I love modi’ कह सकते हो’, बरेली बवाल पर भड़के ओवैसी

4

बरेली बना छावनी: इंटरनेट बंद, आसमान से ड्रोन का पहरा, 8000 जवान तैनात, छतों पर पत्थर ढूंढ रही पुलिस

3 / 9

लखीमपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शारदा नदी के चैनलाइजेशन के बारे में जानकारी ली। फिर यहां से नाव पर सवार हुए और वहां के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों व आवश्यक निर्देश भी दिए।

4 / 9

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष पलिया व निघासन क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जूझते हुए देखा था, तब मैंने कहा था कि चिंता न कीजिए, इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जलशक्ति विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए शारदा नदी को चैनलाइज करने जा रहा है। इससे किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से बस्ती भी बचेगी।

5 / 9

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो गया, जबकि साल वर्ष पहले यह सपना था। दूधवा नेशनल पार्क के माध्यम से पर्यटन की संभावना भी बढ़ेगी। लखीमपुर खीरी में एयरपोर्ट हो, इसके लिए पैसा भी दिया है। एयरपोर्ट सुहेली नदी व अन्य जलप्लावन से बचे, इसका भी निरीक्षण करेंगे।

6 / 9

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 180 करोड़ का काम मात्र 22 करोड़ में हो सकता है तो इस कार्य को 10 जून तक पूरा कर दीजिए। मानसून आएगा तो पानी पलिया, निघासन या लखीमपुर खीरी की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि सरयू जी में मिलकर आगे बढ़ जाएगा। यदि इसे चैनलाइज कर देंगे तो पानी बिखरेगा नहीं, अपने रास्ते लय करते हुए आगे बढ़ जाएगा, जिससे किसान भी सुरक्षित रहेगा और उसकी खेती, घर, फसल, पशुधन भी सुरक्षित रहेगा।

7 / 9

सीएम योगी ने भोलेराम, बालचंद्र, पृथ्वी लाल को ट्रैक्टर व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी सनेव, मीना देवी, नीतू, कुसुमा, रीमा को चाबी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 358 समूहों को रिवाल्विंग फंड तथा 882 समूहों को सीआईएफ का डेमो चेक (14 करोड़, 30 लाख, 40 हजार) दिया गया।

8 / 9

सीएम योगी के के द्वारा यह चेक सुनीता देवी, रेनु, अर्चना, शबाना, रंजू देवी ने प्राप्त किया। सीएम युवा उ‌द्यमी विकास अभियान के लाभार्थी अहिल्या राणा, वैशाली दिवाकर, हिमांशु जायसवाल, विनीत कुमार पटेल और रचित अग्रवाल को सीएम ने चेक प्रदान किया।

9 / 9

इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी, विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कमिश्नर रोशन जैकब, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल आदि मौजूद रहीं।

Yogi government has made arrangements to save lakhimpur from flood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 06:15 PM

Topics:  

  • Lakhimpur Kheri
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

2

‘मुलायम की मौत के बाद ही अलविदा कह देना था…’ खुदगर्ज बनकर जलील हुआ, क्या सपा छोड़ेंगे आजम खान?

3

‘BJP को प्यार से भी नफरत, सिर्फ ‘I love modi’ कह सकते हो’, बरेली बवाल पर भड़के ओवैसी

4

बरेली बना छावनी: इंटरनेट बंद, आसमान से ड्रोन का पहरा, 8000 जवान तैनात, छतों पर पत्थर ढूंढ रही पुलिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.