गाड़ियों के साइड-व्यू मिरर में पीछे के वाहन दूर क्यों दिखते हैं, जानें वजह
क्या आपने कभी गाड़ियों के रेयरव्यू मिरर पर कुछ लिखे हुए पर गौर किया है। बहुत सी गाड़ियों में जो रेअर व्यू या साइड व्यू मिरर आता है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
क्या आपने कभी गाड़ियों के रेयरव्यू मिरर पर कुछ लिखे हुए पर गौर किया है। बहुत सी गाड़ियों में जो रेअर व्यू या साइड व्यू मिरर आता है। उसमें एक चेतावनी लिखी होती है।
उसमें लिख होता है, साइड-व्यू मिरर में वस्तुएं जितनी दिखती हैं, उससे अधिक नजदीक हैं” पर आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
मध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
दरअसल कार के साइड-व्यू मिरर कैसे डिज़ाइन किए गए हैं। वे आम शीशों की तरह सपाट नहीं होते हैं, बल्कि उत्तल या कॉनवेक्स होते हैं।
इसका मतलब है कि वे बाहर की ओर घुमावदार या गोल होते हैं। इस तरह के आकार का लाभ यह है कि यह ड्राइवर को देखने का एक बड़ा और ज्यादा क्षेत्र देता है।
इससे वह पीछे आ रहे वाहन अच्छे से छोटे से मिरर में देख पाता है। यदि आपके पीछे एक कार काफी दूर दिखती है।
तो आप जल्दी से लेन बदलने जैसा कुछ करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। जबकि वास्तव में आपके बीच ऐसा करने के लिए पर्याप्त सुरक्षित दूरी नहीं है।
यही कारण है कि कई वाहनों के रियर या साइड व्यू मिरर पर, चेतावनी लिखी मिलती है कि दर्पण में वस्तुएं जितनी दिखती हैं, उससे अधिक करीब हैं।
लोगों को पीछे के वाहन भी दिख जाएं और उन्हें उनकी दूरी के बारे में गलत अनुमान भी ना हो? लोगों ने निश्चित रूप से कोशिश की है। इसीलिए साइड-व्यू मिरर को इस्तेमाल किया जाता है।
