गरबा नाइट में इन गुजराती आउटफिट्स को ट्राई कर लें, आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
Garba Fashion Tips in Hindi: नवरात्रि से पहले ही कई लोगों को आउटफिट क्या पहनें इसकी कन्फ्यूजन रहती है। आज हम आपको गुजरात के कुछ आउटफिट्स की जानकारी दे रहे है जो आपकी खूबसूरती और लुक को बेहतर बना देंगे।
- Written By: दीपिका पाल
Garba night outfits: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने के साथ ही नौ दिनों में गरबा और डांडिया का जश्न भी देखने के लिए मिलता है। नवरात्रि से पहले ही कई लोगों को आउटफिट क्या पहनें इसकी कन्फ्यूजन रहती है। आज हम आपको गुजरात के कुछ आउटफिट्स की जानकारी दे रहे है जो आपकी खूबसूरती और लुक को बेहतर बना देंगे।
चनिया चोली- गरबा या डांडिया के लिए गुजरात की यह सबसे खास पारंपरिक पोशाक है इसके रंग में हर युवा नजर आते है। पारंपरिक पोशाक चनिया चोली हो या घाघरा चोली इसके साथ रंग-बिरंगा ओढ़नी या दुपट्टा फबता है। इस ड्रेस स्टाइल में आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे जो आपके लिए परफेक्ट लगेंगे।
White Shirt Styling Tips: व्हाइट शर्ट का कमाल, इन 5 तरीके से करेंगे स्टाइल तो सब मुड़-मुड़कर देखेंगे
Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Fashion Tips: लंबाई दिखेगी 5 इंच ज्यादा! बस जान लीजिए सही फुटवियर चुनने का ये सीक्रेट तरीका
2. मिरर वर्क लहंगा-चोली- गुजरात में गरबा नाइट के लिए यह मिरर वर्क लहंगा-चोली स्टाइल भी सबसे खास है। आप इस खास और रंग-बिरंगे आउटफिट को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी औ गजरे के साथ स्टाइल कर सकती है। मिरर वर्क लहंगा चोली के साथ आपको एक से बढ़कर चुन्नी या ओढनी मिल सकती है।
3.पाटन पटोला साड़ी- गुजराती आउटफिट में पारंपरिक साड़ी पाटन पटोला को भी ट्राई कर सकते है। हथकरघे से बनी एक प्रकार की साड़ी है जो गुजरात के पाटण में बनाई जाती है। ये रेशम के सूत को रंग कर तैयार किए जाते हैं। इनमें आप कई प्रकार के रंग देख सकते हैं। यहां पर साड़ी के साथ मिनिमल डिजाइन वाली आर्टिफिशियल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं।
4. चानियो और कुर्ता- गुजराती आउटफिट में आप इस स्टाइल को चुन सकते है। दरअसल चानियो गुजराती महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला एक रंगीन पेटीकोट या स्कर्ट जैसा परिधान है। इस आउटफिट में चानियो पर धागे का काम किया जाता है और इसकी डिजाइन सबसे अलग नजर आती है। चानियो के साथ आप कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोई स्कर्ट और टॉप के साथ भी अपने आपको खूबसूरती कैरी कर सकती हैं।
