Lifestyle
वहीं श्रृंगार में गहने बहुत महत्त्व रखते हैं। उसमें भी सुहागन महिलों के लिए बिछिया सबसे ज़्यादा महाव्त्पूर्ण रहता है। बिना इसके उनका श्रृंगार अधुरा माना जाता है। वहीं आज-कल बेहद शानदार बिछिया ट्रेंड में चल रहे हैं, जो ब्राइडल लुक के लिए भी परफेक्ट हैं और नई दुल्हन के लिए भी। इनसे आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ेगी और आपका पार्टनर भी इम्प्रेस होगा। तो आइए देखते हैं बिछिया की कुछ शानदार और खुबसूरत डिज़ाइन्स…
इस तरह के बिछिया पायल के साथ ट्विन होकर आते हैं, जो बहुत ही शानदार होते हैं। इस तरह के हैवी बिछिया किसी त्यौहार और फंक्शन में बहुत सुंदर दिखते हैं। अगर आप हैवी बिछिया नहीं पहनना चाहतीं तो अप नाज़ुक भी पहन सकती हैं। नई दुल्हन के पाँव इस तरह के बिछिया में बेहद खुबसूरत दिखते हैं। पायल के साथ वाले बिछिया नहीं पहनना चाहतीं तो आप इस तरह का बिछिया भी पहन सकती हैं। यह बिछिया पायल के साथ सिर्फ एक ऊँगली वाला होता है।