नवरात्रि व्रत में आपकी हेल्थ को बूस्ट करेंगे ये सुपरफूड्स, जानिए इनके अद्भुत फायदे
Navratri Vrat Foods: नवरात्रि में व्रत रखने से माता का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। शरीर को ताजगी और एनर्जी देने के लिए आप हेल्दी फूड का सेवन कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Superfood for Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि, माता दु्र्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए सबसे जरूरी होती है। इस दौरान पूजा की जाती है तो वहीं पर व्रत के नियम भक्त नवरात्रि में करते है। नवरात्रि में व्रत रखने से माता का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। शरीर को ताजगी और एनर्जी देने के लिए आप हेल्दी फूड का सेवन कर सकते है।
मखाना: व्रत के दौरान आप मखाना का सेवन कर सकते है। यहां मखाना व्रत में ऊर्जा और ताकत का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। अगर हम इस लो फैट, हाई प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर फूड का सेवन करते है तो, पेट साफ़ रखता है और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Street Food Lovers: भारत के इन 8 चटपटे व्यंजनों के आगे फीके पड़ जाते हैं बड़े-बड़े पकवान
कुट्टू का आटा: व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे का भी सेवन कर सकते है। यहां पर कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इसे व्रत में रोटियां, चीले और पकौड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
साबूदाना: व्रत के दौरान आप डाइट में साबूदाने का सेवन कर सकते है। दरअसल साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट्स और स्टार्च भरपूर होते हैं। शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है तो इसे खिचड़ी या उपमा के रूप में खाया जा सकता है।
शकरकंद: व्रत के दौरान आपको शकरकंद का सेवन करना चाहिए। यहां पर शकरकंद में विटामिन A और फाइबर भरपूर होता है। इतना ही नहीं यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, व्रत में इसे भूनकर या उबालकर खाया जा सकता है।
नारियल: आपको नवरात्रि व्रत के दौरान एनर्जी और हेल्दी फैट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए नारियल या कोकोनट से अच्छा कोई विकल्प नहीं। इसे चाट, लड्डू या नारियल पानी के रूप में लिया जा सकता है।
फल और मेवे: नवरात्रि व्रत के दौरान आपको व्रत में ताजे फल और मेवे का सेवन करना चाहिए। ताजे फल और मेवे खाना एनर्जी बूस्ट, आयरन और मिनरल्स के लिए जरूरी है. ये शरीर को शक्ति देते हैं और भूख भी नियंत्रित करते हैं।
व्रत के दौरान आप फलाहारी थाली का सेवन कर सकते है। एक संतुलित व्रत थाली एनर्जी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होनी चाहिए. मखाना, कुट्टू आटा, साबूदाना और मेवे मिलकर खा सकते है।
