- Hindi News »
- Photos »
- These Cricketers Have Scored The Most Runs In Mumbai Wankhede Stadium
मुंबई के मैदान में इन क्रिकेटर्स ने कूटे हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखिए टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि मुंबई के मैदान पर किन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज के पहले दो मैच हार चुकी है और सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस कारण टीम को सीरीज गंवानी पड़ी।

अब तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पडे़गा, जो भारतीय टीम के लिए किसी शर्मनाक हार से कम नहीं होगी। ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश में होगी।
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने

सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच भारतीय बल्लेबाजों को रास आती है। तो आइए जानते हैं कि मुंबई के मैदान पर किन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।

मुंबई के मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन सुनील गावस्कर ने बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 1122 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं। इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा है। वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के मैदान पर 11 टेस्ट मैचों में 921 रन बनाए हैं। महान बल्लेबाज सचिन मुंबई के मैदान पर सिर्फ एक शतक लगा पाए हैं। लेकिन यहां उनके नाम 8 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 148 रन रहा है।

मुंबई के मैदान पर दिलीप वेंगसरकर ने 10 टेस्ट मैचों में 631 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। इस मैदान पर वह एक बार जीरो पर भी आउट हुए हैं। वेंगसरकर का यहां हाईएस्ट स्कोर 164 रन रहा है।

दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने मुंबई के मैदान पर सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 619 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर सिर्फ एक शतक लगाया है और उनका उच्चतम स्कोर भी 100 रन रहा है।

सैयद किरमानी ने 1976 से 1984 तक मुंबई के मैदान पर कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 477 रन बनाए हैं। सैयद किरमानी ने अपने करियर में सिर्फ दो शतक लगाए हैं और वो भी उन्होंने मुंबई के मैदान पर ही लगाए हैं। यहां उनका औसत 47.70 रहा है।
These cricketers have scored the most runs in mumbai wankhede stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
Jun 08, 2026 | 08:17 AMयवतमाल में लूटकांड का खुलासा, किराना व्यापारी से लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 08:14 AMगृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
Jun 08, 2026 | 08:10 AMइंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन
Jun 08, 2026 | 08:08 AMजयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
Jun 08, 2026 | 08:01 AM5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
Jun 08, 2026 | 08:01 AMMain Door Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Jun 08, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM


















