थलापति की ‘टीम-9’: विजय की नई सरकार में शामिल हुए ये चौंकाने वाले चेहरे, देखें पूरी प्रोफाइल
Thalapathy Vijay Cabinet Ministers List: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने शपथ ली। TVK और कांग्रेस गठबंधन की इस नई कैबिनेट में अनुभवी नेताओं से लेकर पूर्व IRS अधिकारी तक शामिल हैं।
- Written By: अक्षय साहू
चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता एन. आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली। आनंद को विजय का सबसे करीबी माना जाता है। वे त्यागराज सीट से विधायक बनें। पुडुचेरी से एमएलए रह चुके है। (फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
टीवीके के प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने मंत्री पद की शपथ ली। वीकेसी के जनरल सेक्रेटरी रहे है। विल्लिवक्कम सीट से विधायक चुने गए है।
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
सदन में रील स्टार का रियल अवतार! CM विजय ने स्टालिन की मिमिक्री कर लूट ली महफिल, VIDEO वायरल
टॉरनेडो या कुछ और? तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा कुदरत का दुर्लभ नजारा; 6 लोग घायल
पूर्व आईआरएस अधिकारी डॉ. के.जी. अरुणराज ने मंत्री पद की शपथ ली। तिरुचेंगोडे सीट से विधायक चुने गए है। एम.बी.बी.एस की पढ़ाई की है।
के.ए. सेंगोट्टैयन ने मंत्री पद की शपथ ली। 5 दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव रहा है। यह 9वीं बार विधायक बने है। गोबीचेट्टिपालयम सीट से विधायक चुने गए है। लंबे समय तक AIAMDK के साथ जुड़े रहे है।
पी. वेंकटरमणन ने मंत्री पद की शपथ ली। वेंकटरमण साल 2000 से विजय थलापति के मैनेजर रहे है। मायलापुर सीट से विधायक चुने गए है। इन्होंने एम.कॉम., LLB, और MBA की पढ़ाई की है।
आर. निर्मलकुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। थिरुपरंकुन्द्रम सीट से विधायक चुने गए है। यह इससे पहले AIADMK और BJP में रहे है। तमिलनाडु में बीजेपी से सोशल मीडिया प्रमुख थे।
तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने मंत्री पद की शपथ ली। टीवीके के प्रचार सचिव रहे है। एग्मोर सीट से विधायक बने है।
डॉ. टी.के. प्रभु, ने मंत्री पद की शपथ ली। यह पहली बार विधायक बने है। पेशे से डेंटिस्ट टी.के.प्रभु कराईकुडी सीट से विधायक चुने गए है। बीडीएस, एम.एससी.डी., एम.एससी., आईसीडीआई, एफआईसीओआई की पढ़ाई की है।
एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवकाशी सीट से पहली महिला विधायक चुनी गई है। राजनीतिक सलाहकार रही है। स्टालिन के साथ काम कर चुकी है। इन्होंने एम.एससी. की पढ़ाई की है।
