नवंबर में घूमने का कर रहे है प्लान, देश के इन 6 टाइगर रिजर्व की करें जंगल सफारी की करें सैर
Tiger Reserve in India: हर किसी को वाइल्डलाइफ नेचर काफी पसंद होता है। अगर आप भी इनमें से एक है तो देश के इन 6 टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान कर सकते है। नवंबर के महीने में यहां सबसे अच्छा लगता है।
- Written By: दीपिका पाल
Tiger Reserve in India: नवंबर के महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने से दिसंबर तक लोग घूमने का प्लान करने लगते है। हर किसी को वाइल्डलाइफ नेचर काफी पसंद होता है। अगर आप भी इनमें से एक है तो देश के इन 6 टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान कर सकते है। नवंबर के महीने में यहां पर सबसे अच्छा लगता है।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व- रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान में सवाई माधोपुर के पास स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व है। नवंबर में आप इस जगह पर परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते है। नवंबर से मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
कान्हा टाइगर रिजर्व - मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों में स्थित यह टाइगर रिजर्व हर किसी को पसंद आता है। यहां पर घास के मैदान और घने जंगल खूबसूरत नजर आते है। बारिश के बाद यहां का मौसम देखने लायक लगता है। यह जगह टाइगर और बारहसिंगा दोनों के लिए मशहूर है।
पेंच टाइगर रिजर्व - पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में और महाराष्ट्र के नागपुर जिले में फैला हुआ है। आप नवंबर में यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है। द जंगल बुक से प्रेरित यह रिजर्व नवंबर के महीने में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। नवंबर में टाइगर रिजर्व घूम सकते है। इस समय जंगल साफ होता है ,मौसम ठंडा और आसमान एकदम नीला होता है ऐसे में यह समय सफारी के लिए भी आरामदायक माना जाता है. यहां आप सुबह और शाम दोनों समय सफारी कर सकते हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व है। यहां पर टाइगर रिजर्व और सफारी के लिए खूबसूरत जगह है। नवंबर में यहां की ठंडी सुबह और सुखे जंगल टाइगर देखने के लिए बढ़िया समय होता है। इसके अलावा मॉर्निंग सफारी करने के लिए आप ताला या मगधी जोन की बुकिंग कर सकते है।
महाराष्ट्र के इस फेमस रिजर्व में घूमने का प्लान आप कर सकते है। यहां पर अक्टूबर से सीजन शुरू होता है और नवंबर तक जंगल सूख जाते हैं. जिससे टाइगर देखने के चांस बढ़ जाते हैं. यहां भीड़ कम होती है, इसलिए सफारी ज्यादा रिलैक्सिंग रहती है।
उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट नवंबर में अपनी अगल ही खूबसूरती पर होता है. सर्दियों की शुरुआत में जंगल साफ और जानवर देखने के मौके यहां ज्यादा होते हैं। सुबह की सफारी के लिए यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है।
