Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा

Sanjay Dutt Arms Act Case: हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई। लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा दौर भी था जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। जिसका खुलासा अब सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने किया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 10:53 AM
Follow Us
Follow Us:
1 / 7

साल 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद अवैध हथियार रखने के मामले में जब कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी, उज्ज्वल निकम ने एक इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही सजा का ऐलान हुआ, संजय दत्त पूरी तरह टूट गए, कोर्ट ने उन्हें टाडा के तहत साजिश रचने के गंभीर आरोपों से बरी कर दिया था, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने का दोषी पाया था।

2 / 7

संजय दत्त के बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट के सामने यह दलील दी थी कि यह उनका पहला अपराध है, इसलिए उन्हें प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट का लाभ मिलना चाहिए और बॉन्ड पर रिहा किया जाना चाहिए। लेकिन सरकारी वकील इस मांग के पूरी तरह खिलाफ थे।

सम्बंधित ख़बरें
1

Alpha Collection Day 11: क्या खत्म हो गया ‘अल्फा’ का जादू? जानें अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म

2

Dhamaal 4 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास या फेल? चौथे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

3

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल

4

नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद

3 / 7

सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का तर्क था कि संजय दत्त के पास से जो पिस्तौल बरामद हुई थी, वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक बेहद खतरनाक शूटर के जरिए उन तक पहुंची थी। वह उस हथियार के पीछे की आपराधिक पृष्ठभूमि से अच्छी तरह वाकिफ थे। इसी वजह से उन्हें कानून की इस विशेष राहत का फायदा नहीं मिल सका।

4 / 7

सजा के उस सख्त आदेश के बाद कोर्ट रूम के भीतर संजय दत्त की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। उज्ज्वल निकम के अनुसार, वह डर के मारे बुरी तरह कांप रहे थे और उनके लिए ठीक से खड़ा हो पाना भी दूभर हो रहा था।

5 / 7

सजंय दत्त रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि सर मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैं जल्द वापस आऊंगा। उस पल वकील ने संजय दत्त की हालत को देखते हुए उनसे कहा था कि संजू, सामने मीडिया मौजूद है, इसलिए खुद को संभालिए और सीधे खड़े हो जाइए।

6 / 7

कोर्ट के अंदर संजय दत्त को हिम्मत देने के बावजूद बाहरी दुनिया में सरकारी वकील की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। मीडिया और आम जनता ने उन्हें इस मामले का खलनायक मान लिया था, क्योंकि उन्होंने संजय दत्त को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुरजोर पैरवी की थी।

7 / 7

हालांकि, समय के साथ चीजें बदलीं और आज इन दोनों के बीच एक बेहद अनूठा और मजबूत दोस्ताना रिश्ता बन चुका है। इस फेमस कानूनी विशेषज्ञ के जीवन के इन्हीं अनछुए पहलुओं को दिखाने वाली फिल्म 'प्रहार' भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Sanjay dutt arms act case 32 years later big revelation about sanju baba condition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Sanjay Dutt
  • Ujjwal Nikam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.