Republic Day 2025: महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस और राज्यपाल सहित इन मंत्रियों ने फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें
Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सहित कई मंत्रियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही सभी नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई। आइए, एकता और लोकतंत्र की उस भावना का जश्न मनाएं जो हमारे देश को मजबूत बनाती है।''
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुंबई स्थित राजभवन में तिरंगा फहराया और रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आरएसएस के नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने भी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुणे के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। अजित पवार ने स्वतंत्रता सेनानियों, वर्तमान और पूर्व सैनिकों, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों आदि को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही इस अवसर पर नागपुर के कुछ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भारतीय लोकतंत्र को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत लोकतंत्र माना जाता है। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान का दिन है। सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मेरे साथ भाजपा नागपुर महानगर जिला अध्यक्ष बंटी कुकड़े, विधायक प्रवीण दटके, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, अरविंद गजभिये, अशोक धोटे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
