Ramcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
Ram Charan Fees For Peddi: साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ट्रेलर में अभिनेता राम चरण एक अलग ही लुक में नजर आ रहे है। ये फिल्म 4 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारें दिखाई देंगे। चलिए जानते है फिल्म के पूरी स्टारकास्ट की फीस।
- Written By: यति सिंह
साउथ के सुपर स्टार राम चरण ने फिल्म पेद्दी के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस वसूली है। बता दें कि ये फीस राम चरण के अब तक के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इससे पहले राम चरण ने फिल्म आरआरआर के लिए 40 करोड़ रुपये चार्ज किया था।
वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बात करें तो फिल्म पेद्दी के लिए जाह्नवी ने 6 करोड़ रुपये वसूल किए है। फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखाई देंगी। इस फिल्म में जाह्नवी अभिनेता के अपोजिट में दिखाई देंगी।
‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
Nagabandham Collection Day 1: 3.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘नागबंधम’ की दिखी ताकत, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
Nagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया निराश
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
फिल्म मिर्जापुर के मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म पेद्दी में अहम भूमिका में नजर आएंगे। मुन्ना भइया के फैंस इस फिल्म में उनके अभिनय को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए दिव्येंदु शर्मा ने 7 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगपति बाबू भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फिल्म में उनका रोल बहुत ही अहम है। खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए जगपति बाबू ने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी भी फिल्म पेद्दी में नजर आएंगे। बोमन ईरानी की ये पहली साउथ फिल्म है। बोमन ईरानी ने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए है।
