रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
Mysterious Temples In India: अगर आप ट्रैवल के साथ-साथ इतिहास और रहस्यों के शौकिन है, तो ये खबर आपके लिए है। भारत के ये प्राचीन मंदिर अपने अंदर इतिहास और रहस्य समेटे हुए है। इन मंदिरों की वास्तुकला देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने आप में ही एक रहस्य है।
- Written By: यति सिंह
लोपाक्षी मंदिर (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित लोपाक्षी मंदिर अपने झूलते हुए खंभे के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में 70 खंभे स्थित है। जिसमें से एक खंभा जमीन को नहीं छूता बल्कि हवा में लटका हुआ है। जिसे आकाश स्तंभ कहा जाता है। ट्रैवलर्स को ये मंदिर जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
जगन्नाथ मंदिर (ओडिशा): पुरी में स्थित ये एतिहासिक मंदिर अपने आप में ही कई रहस्य समेटे हुए है। इस मंदिर के मुख्य गुंबद पर लहराता हुआ झंडा हमेशा हवा के उल्टी दिशा में लहराता है। बता दें कि इस मंदिर के गुबंद की परछाई भी जमीन पर नहीं पड़ती। और ना ही कोई भी पक्षी इस मंदिर के ऊपर से उड़ता है।
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का क्या है रहस्य? जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
पद्मनाभस्वामी मंदिर (केरल): तिरुवनंतपुरम में स्थित ये मंदिर विशाल और ऐतिहासिक प्रवेश द्वार का गोपुरम द्रविड़ वास्तुकला का अद्भुत नमुना है। ये मंदिर अपनी बेशकिमती संपत्ति और प्राचीन वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
करणी माता मंदिर (राजस्थान): बीकानेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देशनोक में स्थित ये मंदिर चूहों वाले मंदिर के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में लगभग 20 हजार चूहे है। हैरानी की बात तो ये है कि इन हजारों चूहों से कोई बीमारी नहीं फैलती। आपको इस मंदिर को एक बार जरूर देखना चाहिए।
कैलाश मंदिर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित एलोरा की गुफाओं में 16वीं गुफा के रूप में स्थित कैलाश मंदिर दुनिया की सबसे बड़ी अखंड चट्टान पर नक्काशी से निर्मित है। इस मंदिर को विशाल पहाड़ को काटकर बनाया गया है। कोई भी पर्यटक अगर मुंबई आता है, तो उसे इस मंदिर को जरूर देखना चाहिए।
