Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स

Easy Snack Idea For Monsoon: बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े तो कई बार खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको एयर-फ्रायर में बने कुछ ऐसे स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको उतने ही मजेदार और स्वादिष्ट लगेंगे।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 15, 2026 | 03:03 PM
Follow Us
Follow Us:
1 / 6

क्रिस्पी भिंडी- बारिश के दिनों में चाय के साथ भिंडी फ्राइज़ का मजा लेने के लिए लगभग 15-20 भिंडियों को काट लें और उनमें 2 बड़े चम्मच बेसन, थोड़ा चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल मिलाएं। इन्हें एयर फ्रायर में 180°C पर तब तक पकाएं जब तक ये कुरकुरी और सुनहरी न हो जाएं।

2 / 6

मटर समोसा- गेहूं के आटे से बने मटर के समोसे को गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं। इसके लिए, उबले हुए छोलों को मैश करें और उसमें मटर, हरी मिर्च और गरम मसाला मिलाएं। समोसे का आकार दें, उन पर थोड़ा तेल लगाएं और 180°C पर 15 मिनट तक एयर फ्रायर में पकाएं, जब तक कि वे कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।

सम्बंधित ख़बरें
1

नवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?

2

Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ

3

सावन व्रत में क्या बनाएं? सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट फलाहारी कढ़ी

4

Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल

3 / 6

आलू टिक्की- क्रिस्पी आलू टिक्की बनाने के लिए दो उबले हुए आलू मैश करें और उनमें गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। चपटी टिक्कियां बनाएं और उन्हें 180°C पर 10–12 मिनट तक एयर फ्राई करें, जब तक कि वे बाहर से क्रंची न हो जाएं।

4 / 6

पनीर ब्रेड रोल- एयर फ्रायर में पनीर ब्रेड रोल बनाना एक हल्का और मजेदार विकल्प है। ब्रेड स्लाइस के किनारे हटा दें और उसमें मसालेदार पनीर की स्टफिंग भरें। ब्रेड को रोल करें और किनारों को दूध से सील कर दें। 190°C पर 10 मिनट तक एयर फ्राई करें। बारिश में शाम की चाय के साथ ये आपको बहुत पसंद आएंगे।

5 / 6

मूंग दाल पकौड़ा- मूंग दाल पकौड़ा प्रोटीन से भरपूर स्नैक है। इसके लिए मूंग दाल को लगभग एक से दो घंटे तक भिगोकर रखें और फिर थोड़े से पानी के साथ दरदरा पीस लें। इस मिश्रण में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाएं। चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण एयर-फ्रायर बास्केट में डालें। इसे 200°C पर 12 मिनट तक एयर-फ्राई करें।

6 / 6

तीखा मसाला पीनट- जब आपको कुछ ऐसा खाने का मन हो, जो जल्दी बन जाए और साथ ही कुरकुरा और मसालेदार भी हो, तो एयर प्राई की ये रेसिपी परफेक्ट है। मूंगफली पर तीन बड़े चम्मच बेसन, एक चम्मच चावल का आटा, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला में थोड़ा पानी डालकर मूंगफली के साथ अच्छे से मिलाएं। अब इसे 180°C पर 10 मिनट के लिए एयर फ्रायर में पकाएं और सुनहरी, कुरकुरी और हेल्दी मूंगफली तैयार है।

Monsoon snacks air fryer recipes healthy rainy season snacks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 03:03 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Monsoon Session
  • Monsoon Tips
  • Pakora recipe
  • Spicy Food Recipe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.