बच्चों को रोजाना कराएं ये योगासन, बेहतर तरीके से करेंगे पढ़ाई में फोकस
हर बच्चे के जीवन में पढ़ाई का महत्व होता है जहां पर माता-पिता को उनके करियर की चिंता सताती है। यहां पर पढ़ाई के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है लेकिन कई बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते है और उन्हें फेल होने का डर होता है। इसके लिए हम आपको कुछ योगासन की जानकारी दे रहे है
- Written By: दीपिका पाल
Kids Yogasan Tips:हर बच्चे के जीवन में पढ़ाई का महत्व होता है जहां पर माता-पिता को उनके करियर की चिंता सताती है। यहां पर पढ़ाई के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है लेकिन कई बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते है और उन्हें फेल होने का डर होता है। इसके लिए हम आपको कुछ योगासन की जानकारी दे रहे है जिन्हें करने से फायदा मिलता है।
बालासन कराएं (Child Pose)-बच्चों के लिए पहला आसन होता है जिसे करने से सिर की और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और स्ट्रेस से राहत दिलाकर दिमाग को शांत रखने में मददगार होता है। इस आसन को आप एक बार में 30 सेकंड तक करें।
नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
ट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
IIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
वृक्षासन - बच्चों का पढ़ाई में फोकस बनाने के लिए यह आसन बहुत जरूरी होता है। इससे मूड भी बेहतर होता है और स्ट्रेस से राहत मिलती है। इसके अलावा वृक्षासन करने से घुटने, टखने, पिंडलियां मजबूत होती हैं।
त्राटक - इसे ध्यान की क्रिया कहा जाता है यह एक तरह से बेहतर प्रैक्टिस में से एक होती है। इस योग तकनीक में किसी एक बिंदु पर कुछ देर तक ध्यान केंद्रित करना होता है,जिससे मन शांत होने के साथ ही एकाग्रता बढ़ती है।
भ्रामरी प्राणायाम -बच्चों की एकाग्रता बढाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम करना भी अच्छा रहता है, लेकिन बच्चों के लिए अगर ये प्राणायाम करवा रहे हैं तो आपको सिखाने की आवश्यकता होगी। गुस्सा,तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर बनती है।
गरुड़ासन -इस आसन को करने से शरीर के अंगों का कॉर्डिनेशन अच्छा होता है और कंधे, बाजू, घुटनों, की मांसपेशियों की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है बच्चों को यह करना चाहिए।
