- Hindi News »
- Photos »
- Mahakumbh 2025 Eknath Shinde Pankaja Munde In Prayagraj Took Dip In Triveni Sangam
Mahakumbh 2025: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, पंकजा मुंडे पहुंचे प्रयागराज, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत सोमवार को भी दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी रहा। सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी एवं पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्नान कर उन्होंने महाकुम्भ की आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया।
- Written By: प्रिया जैस
महाकुंभ में दिग्गजों ने लगाई डुबकी (सौजन्य-एएनआई)

एकनाथ शिंदे सहपरिवार प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वह वीआईपी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार समेत विधिवत स्नान और पूजा-अराधना की। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 को विश्व का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए कहा कि प्रयागराज पवित्र भूमि है, यहां सभी एक समान हैं।

इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने तीर्थराज प्रयागराज आगमन पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत किया और उन्हें कुंभ कलश प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभिनंदन किया।
स्याही कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल, जानें विकास लवांडे और संग्रामबापू के विवाद की पूरी कहानी
महायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन

एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का आयोजन न केवल सनातन परंपरा को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के भाव को भी सशक्त कर रहा है। प्रयागराज में जुटे संत, श्रद्धालु और साधकों के माध्यम से यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को विश्वभर में एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।

महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत सोमवार को भी दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी रहा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सोमवार को त्रिवेणी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और योगी सरकार द्वारा महाकुम्भ मेले के प्रबंधन को सराहा। उन्होंने कहा कि 2027 में त्र्यंबकेश्वर (नासिक) में होने वाले कुंभ के लिए यहां की व्यवस्थाओं से सीख लेने आई हैं। संगम तट पर स्नान के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ में जिस सुव्यवस्थित ढंग से विशाल जनसमूह के प्रबंधन की व्यवस्था की है, वह प्रशंसनीय है।

महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत सोमवार को भी दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी रहा। सोमवार को भोजपुरी सुपरस्टार, सीनियर एक्टर व गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी परिवार समेत त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई।
Mahakumbh 2025 eknath shinde pankaja munde in prayagraj took dip in triveni sangam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
May 10, 2026 | 07:14 PMहज यात्रियों का डेटा और कैफे का वीडियो, जोगेश्वरी अस्पताल के डॉक्टर से 15 लाख की फिरौती की मांग
May 10, 2026 | 07:05 PMकेरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस में छिड़ी कलह, राहुल गांधी ने बताई अपनी पसंद
May 10, 2026 | 06:58 PMExplainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
May 10, 2026 | 06:56 PMPriyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
May 10, 2026 | 06:54 PMNew Labour Code 2026: कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव, सैलरी, छुट्टी, ग्रेच्युटी और महिलाओं के कामकाज पर असर
May 10, 2026 | 06:50 PMस्याही कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल, जानें विकास लवांडे और संग्रामबापू के विवाद की पूरी कहानी
May 10, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM


















