तिलक वर्मा से पहले IPL के इतिहास में कौन-कौन हुआ रिटायर्ड आउट, देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल में तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा बिना आउट हुए ही पवेलियन वापस चले गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 के16वें मुकाबले में तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट दिया गया। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा था। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रनों से जीता। (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल के इतिहास में ऐसे चार मौके हुए हैं, जब कोई बल्लेबाज बिना आउट हुए हैं पवेलियन की तरफ चला गया हो और उसे रिटायर्ड आउट दे दिया गया हो। रिटायर्ड आउट में बस बल्लेबाजों को मैदान छोड़कर बाहर जाना होता है। (फोटो-सोशल मीडिया)
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी थे, जो रिटायर्ड आउट हुए। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए साल 2022 में ये काम किया था। अश्विन का यह निर्णय टीम के पक्ष में गया। उन्होंने खुद को रिटायर्ड आउट किया और वे पवेलियन की तरफ लौट गए। (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने का दूसरा मामला 2023 में आया। जब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट होना पड़ा। धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 रनों की पारी के बाद उन्हें रिटायर कर जितेश शर्मा को लाया, हालांकि यह बदलाव उल्टा पड़ गया और जितेश तीन गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए। (फोटो-सोशल मीडिया)
गुजरात टाइटंस ने भी 2023 में यह कदम उठाया था। अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ साई सुदर्शन को रिटायर्ड आउट कर दिया और अंतिम ओवर से पहले राशिद खान को भेजा। उस समय गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। (फोटो-सोशल मीडिया)
तिलक वर्मा शुक्रवार 4 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में रिटायर्ड आउट होने वाले आईपीएल के इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन गए। वर्मा ने लय बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। (फोटो-सोशल मीडिया)
