किस प्लेट में खाना होता है सुरक्षित? जानें कौन-सा बर्तन सेहत के लिए नुकसानदेह
Harmful Utensils For Health: कुछ प्लेट खाने को बिल्कुल सुरक्षित रखती है, जबकि कुछ प्लेटों में खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। जान लेते है कौन सी प्लेट में खाना खाना सही होता है और किस में नही
- Written By: दीपिका पाल
Safest Plate For Eating : सेहत के लिए खानपान का बेहतर होना जरूरी होता है। रोजान हम बर्तन या थाली में भोजन परोसकर खाते है। कुछ प्लेट तो हम दिखावट या सुविधा के अनुसार चुन लेते है। हर प्लेट में खाना, खाने का अलग ही प्रभाव होता है। कुछ प्लेट खाने को बिल्कुल सुरक्षित रखती है, जबकि कुछ प्लेटों में खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में जान लेते है कौन सी प्लेट में खाना खाना सही होता है और किस प्लेट में नहीं।
कई लोग खाना खाने के लिए कांच की प्लेट का इस्तेमाल करते है। यह प्लेट नॉन टॉक्सिक मानी जाती है जो किसी तरह का केमिकल रिएक्शन नहीं देती है। अगर आप इस प्लेट में गर्म खाना भी खाते है तो आसानी से खा सकते है। इन प्लेट में बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम होती है और कांच की प्लेट को लंबे समय तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
Tata Memorial Hospital बड़ी की खोज! कैंसर मरीजों के लिए 350 रुपए का पपीता बनेगा रामबाण
क्या आपकी जीभ भी दे रही है खतरे की घंटी? ये 8 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
पर्यावरण के अनुकूल पत्तल या पत्तों से बनी प्लेट भी खाने के लिए बेहतर मानी जाती है। यह बायोडिग्रेडेबल होती है और उनमें केमिकल नहीं होते हैं। यह साफ और सड़ने की संभावना न हो तब तक सुरक्षित उपयोगी होती है। अगर प्लेट गीली हो जाए या सड़ जाए तो इसमें खाना खाने से बचना चाहिए। यह कभी-कभी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लेट है।
खाना, खाने के लिए पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करना सही होता है।पीतल के बर्तन कई प्रकार से सेहत के लिए अच्छे माने जाते है. यह खाने को गर्म बनाए रखते हैं और इनमें कुछ पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन अगर पीतल पर टिन कोटिंग न हो या पुरानी हो चुकी हो तो खाना प्लेट की धातु के साथ रिएक्शन कर सकता है।
प्लास्टिक की प्लेट में खाना, खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इनमें मौजूद केमिकल्स गर्म खाना रखने पर खाने में घुल सकते हैं और यह हार्मोनल असंतुलन, पाचन की समस्या और लंबे समय में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। इस वजह से प्लास्टिक की प्लेट खाने के लिए सही नहीं होती है।
बात करें तो, खाना, खाने के लिए कांच की प्लेट ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। यह प्लेट केमिकल फ्री, टिकाऊ और हेल्थ फ्रेंडली मानी जाती है। इसके अलावा पत्तल को सेहत के लिए सही है या नहीं इसकी बात करें तो, खाने के लिए अच्छी होती है, लेकिन यह साफ और ताजा होने पर ही सेहत के लिए सही मानी जाती है। अगर आप रोजाना प्लास्टिक की प्लेट में खाना खाते है तो इससे आपको बचना चाहिए यह सही नहीं होता है।
