मसरूर, कराची एयरबेस- पाकिस्तान का सबसे बड़ा एयर फोर्स सिंध प्रांत के कराची के मौरीपुर इलाके में ये स्थित है। इसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940-1941 में की थी। रॉयल पाकिस्तान एयर फोर्स (आरपीएएफ) की स्थापना के बाद ये बेस आरपीएएफ स्टेशन मौरीपुर बन गया। बाद में इसका नाम बदलकर पीएएफ बेस मसरूर रखा गया। ये नाम पूर्व बेस कमांडर, एयर कमोडोर मसरूर हुसैन के नाम पर रखा गया था।एयरबेस में नंबर 2 एमआर, नंबर 4 ईडब्ल्यू, नंबर 7 टीए, नंबर 8 टीए, नंबर 84 एसएआर स्क्वाड्रन हैं जैसे विमान संचालित होते है।