नवभारत कॉन्क्लेव का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शुभारंभ; देखें कार्यक्रम की तस्वीरें
Navbharat Conclave 2026: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के विकास और वैश्विक पहचान को लेकर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डिजिटल प्रगति के दम पर दुनिया में नई पहचान बन रहा है भारत।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’के कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीपक जलाई। इस अवसर पर मंच पर मौजूद उन्होंने देश के विकास, नए भारत के सपने और महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं पर अपने विचार साझा किए।
उद्घाटन के अवसर पर नवभारत के एडिचर इन चीफ निमिष माहेश्वरी ने भी दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान विकास, सुशासन और नए भारत की दिशा में विचार साझा करने के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मंच बना।
‘साइलोस’ छोड़ ‘सिनर्जी’ की राह पर बढ़ा देश, 146 करोड़ नागरिकों के लिए मोदी सरकार का नया विजन
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
दुनिया का सिरमौर कैसे बनेगा भारत? अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वास्थ्य और सुशासन का पूरा रोडमैप
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के विकास, डिजिटल प्रगति और वैश्विक पहचान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के सुधार, उत्तर-पूर्व के विकास और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में बात करते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि हर नई तकनीक बदलाव के साथ नए अवसर भी लेकर आती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी’ की संज्ञा दी है। सरकार इन राज्यों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और जल्दी ही ये राज्य भारतीय अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करेंगे।
