Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हम बंटे थे तो पाकिस्तान व बांग्लादेश बन गए…’, झारखंड के चुनावी रण में गरजे योगी आदित्यनाथ

झारखंड के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि हम बंटे थे तो पाकिस्तान व बांग्लादेश बन गया, लेकिन अब बंटना नहीं बल्कि एक और सेफ रहना है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 14, 2024 | 08:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ ही कांग्रेस, राजद व वामपंथी उनके निशाने पर रहे। (सभी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

2 / 8

सीएम योगी बोले कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले झामुमो, कांग्रेस व राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वाले यहां दिखावा करते हैं और रांची में एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

2

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

3

अन्नपूर्णा मंदिर पर फहराया भगवा ध्वज…फिर गरज उठे योगी-राजनाथ, कही अखिलेश को मिर्ची लगाने वाली बात

4

योगी के मंत्रिमंडल में जल्द होगा बड़ा बदलाव, मिशन 2027 को लेकर खेला जाएगा अहम दांव

3 / 8

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी व बेरमो से रविंद्र कुमार पांडेय, गोमिया से लंबोदर महतो के लिए जनसभा कर जिताने की अपील की।

4 / 8

सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था। उनका सपना था कि झारखंड विकास करेगा तो भारत भी विकास करेगा, लेकिन झारखंड को और भी बदतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब झारखंड का निर्माण हो रहा था, तब कांग्रेस व राजद विरोध कर रही थी। झामुमो की गोद में बैठकर दोनों पार्टियां झारखंड को गुमराह कर रही हैं।

5 / 8

सीएम योगी ने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी भी कही जाती है। यहां का कोयला मजदूर वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है। वामपंथी संघर्ष का नारा लगवाएंगे, हड़ताल करवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करके माल कमाते हैं। मजदूर वहीं का वहीं रह जाता है और लाल सलाम वाले मालामाल बन जाते हैं।

6 / 8

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि मोदी जी राशन भेजते हैं, लेकिन यहां झामुमो, कांग्रेसी, राजद व कम्युनिस्ट खा जाते हैं। जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो झारखंड का जवान रोज शहीद होता था। यह लोग जवानों से कहते थे कि जब दुश्मन गोली चलाएगा, तब गोली चलाना लेकिन नया भारत घुसपैठ करने वाले आतंकियों का काम तमाम कर उसकी जहन्नुम की यात्रा निकाल देता है। आतंकियों का हाल देख आका पाकिस्तान भी कांप जाता है।

7 / 8

सीएम योगी ने कहा कि झारखंड को लव और लैंड जेहाद का अड्डा बना दिया है। दूसरी, तीसरी, चौथी शादी कराकर जनजाति बेटियों को बहकाकर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। झामुमो, राजद व कांग्रेस वाले रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं। लव जेहाद व लैंड जेहाद के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाकर यहां के अस्तित्व से खिलवाड़ करना चाहते हैं।

8 / 8

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरसा रैली से पहले नयाडांगा में श्रीराम मंदिर व मां काली के दर्शन किए। सीएम ने मंदिर कमेटी के लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम लोग पिछड़ गए, लेकिन निरसा ने पहले ही राम मंदिर व मां काली का भव्य मंदिर बना दिया। मां काली व भगवान राम का मंदिर बहुत भव्य बना है। निरसा के लोगों को धन्यवाद दिया।

Jharkhand assembly elections yogi adityanath said when we were divided pakistan and bangladesh were formed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 08:22 PM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

2

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

3

अन्नपूर्णा मंदिर पर फहराया भगवा ध्वज…फिर गरज उठे योगी-राजनाथ, कही अखिलेश को मिर्ची लगाने वाली बात

4

योगी के मंत्रिमंडल में जल्द होगा बड़ा बदलाव, मिशन 2027 को लेकर खेला जाएगा अहम दांव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.