हालही में आई एस्पिरेंट (Aspirant) एक वेबसीरीज में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे लोगों की स्टोरी बता रहे हैं, जिन्होंने कई कठिनाइयों का सामना कर यूपीएससी परीक्षा पास की।
पिता विजय अवाना अपनी बेटी पूजा अवाना (Pooja Awana) को पुलिस की वर्दी में देखना चाहते थे। पूजा ने पिता का सपना पूरा करने के लिए यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी, हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं था।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के अट्टा गांव की रहने वाली पूजा अवाना (Pooja Awana) शुरुआत से पढ़ाई में होशियार थी। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने साल 2010 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी पर वे सफल नहीं हो पाईं। उन्होंने प्रयास जारी रखा।
पूजा अवाना (Pooja Awana) पहले प्रयास में असफल रही पर उन्होंने दूसरी बार ज्यादा तैयारी के साथ एग्जाम दिया और सफल रही। पूजा ने ऑल इंडिया में 316वीं रैंक प्राप्त की और मात्र महज 22 वर्ष की उम्र में आईपीएस बन गई।
ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पुष्कर में हुई थी। इसके विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जयपुर ट्रैफिक उपायुक्त पर भी सेवाएं दी। अभी वे फिलहाल राजस्थान पुलिस में डीसीपी पद पर तैनात हैं।
2012 बैच में आईपीएस अफसर बनी पूजा अपने काम के साथ ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती है।
पूजा अवाना (Pooja Awana) कहती हैं कि नाकामयाबी या बहुत अच्छे मार्क्स नहीं मिलने से हताश होने की जरूरत नहीं है। असफलता, कम मार्क्स या पहले प्रयास में कामयाबी नहीं मिलने से निराश न हों, अपने लक्ष्य पर डटे रहें और सपनों के पीछे और कड़ी मेहनत से लग जाएं। इस बार नहीं तो अगली बार सही, कामयाबी आपसे दूर नहीं रहेगी।