Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में अब तक 15 की मौत, 60 घायल

पश्चिम बंगाल में आज सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पैसेंजर ट्रेन कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन हादसे में अब 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 17, 2024 | 03:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पेसेंजर ट्रेन कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से आगे कटिहार रेलवे डिवीजन के रंगापानी इलाके में हुई।

2 / 8

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन हादसे में अब 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारी व बचाव दल राहत व बचाव कार्य में जुटे हुये हैं। घायलों को उपचार के लिये नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें
1

कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज

2

घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात

3

उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली

4

सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर

3 / 8

हादसे के बाद से मौके पर राहत व बचाव कार्य करने के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजकर पीड़ितों की मदद करने की कोशिश की जा रही है।

4 / 8

इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई हैं।

5 / 8

इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गहरा दुख जताया है, साथ ही हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के लिये 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

6 / 8

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हादसे पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

7 / 8

हादसे के बाद से मौके पर राहत व बचाव कार्य करने के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

8 / 8

रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजकर पीड़ितों की मदद करने की कोशिश की जा रही है।

Goods train collides with kanchenjunga express train in west bengal 15 dead 60 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2024 | 03:53 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.