श्रद्धा कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं ये एक्ट्रेसेस
दुनियाभर में 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड के ऐसे कई एक्ट्रेसेस हैं, जो एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं। इसमें आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, तारा सुतारिया, माधुरी दीक्षित, श्रुति हासन, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शामिल हैं।
- Written By: सोनाली झा
श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग के साथ सिंगर के रूप में भी पहचान बनाई है। श्रद्धा ने सब तेरा, गालियां और बेजुबान फिर से जैसे गानों में अपनी मीठी आवाज दी है।
माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीतती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी सिंगिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं।
Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
Sonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान
परिणीति चोपड़ा ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। परिणीति ने माना के हम यार नहीं, तेरी मिट्टी, मतलबी यारियां जैसे कई गाने गाए हैं।
2004 के जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में जूही चावला ने अपना हिडेन टैलेंट दिखाया था। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
तारा सुतारिया एक तरफ खूबसूरत अंदाज और क्यूटनेस से फैंस को अपना दीवाना बनाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ तारा सुतारिया की मधुर आवाज सुनकर हर कोई उनकी तारीफ करते हैं।
श्रुति हासन एक्ट्रेस के साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई गानों में अपनी आवाज दी हैं।
आलिया भट्ट ने अपनी सिंगिंग से सभी को लुभाया है। उन्होंने हमसफर, इक कुड़ी और समझवां जैसे गानों को गाया है। आलिया की मधुर आवाज सुनकर हर कोई उनकी तारीफ करते हैं।
