Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान

Alia Bhatt Gown Look Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का नया विंटेज कॉर्सेट साड़ी गाउन लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आलिया का यह हाई फैशन लुक खूब वायरल हो रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 14, 2026 | 03:41 PM

आलिया भट्ट (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Alia Bhatt Gown: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लगातार अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कभी पीच गाउन तो कभी चंदेरी आइवरी साड़ी में नजर आने वाली आलिया ने अब अपने पांचवें लुक से इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कान्स के खास डिनर इवेंट में आलिया ने ऐसा आउटफिट पहना, जिसने कुछ लोगों को बेहद इंप्रेस किया, तो कुछ नेटिजन्स ने इसकी तुलना कालीन और पर्दों के कपड़े से कर दी।

आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का कस्टम डिजाइन किया हुआ कॉर्सेट साड़ी गाउन पहना था। पहली नजर में यह आउटफिट गाउन जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन असल में यह एक साड़ी थी, जिसे बेहद यूनिक ड्रेपिंग स्टाइल में तैयार किया गया था। इस आउटफिट का पैटर्न रॉयल विंटेज थीम से प्रेरित था। डीप बरगंडी और म्यूटेड आइवरी रंगों के मेल ने पूरे लुक को बेहद क्लासी और शाही टच दिया।

चिंट्ज टेक्सटाइल से इंस्पायर्ड था लुक

आलिया का यह आउटफिट भारतीय चिंट्ज टेक्सटाइल से प्रेरित बताया जा रहा है। पुराने समय में शाही घरानों में इस्तेमाल होने वाले फ्लोरल प्रिंटेड फैब्रिक को चिंट्ज़ कहा जाता था। इसी ट्रेडिशनल पैटर्न को मॉडर्न अंदाज में इस आउटफिट पर उकेरा गया। साड़ी गाउन का बैक ट्रेल काफी ड्रामेटिक और आकर्षक था, जिसने रेड कार्पेट वाइब को और शानदार बना दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Tara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह

किस फिल्म में Varun Dhawan की हुई NO ENTRY, इस एक्टर को मिला चांस, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Mouni Roy Spotted: तलाक की खबरों के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

विक्टोरियन स्टाइल ने बनाया खास

इस आउटफिट की सबसे खास बात उसका कॉर्सेटेड स्ट्रक्चर था। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और अपर पोर्शन को विक्टोरियन स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जबकि नीचे का हिस्सा भारतीय साड़ी की तरह फ्लोइंग और एलिगेंट नजर आया। स्कल्प्टेड ड्रेपिंग, हल्की कढ़ाई और बायस-कट सिल्हूट ने पूरे लुक को एक ड्रामेटिक लेकिन बेहद स्टाइलिश फिनिश दी।

ये भी पढ़ें- Tara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

ज्वेलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

आलिया भट्ट ने अपने इस लुक को विंटेज डायमंड चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और यूनिक ब्रूच के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों का स्लीक बन बनाया और न्यूड ग्लोइंग मेकअप चुना, जो पूरे आउटफिट के साथ शानदार लग रहा था। सोशल मीडिया पर आलिया के इस लुक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोग इसे रॉयल और हाई फैशन बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे ओवरड्रामेटिक भी कह रहे हैं।

Alia bhatt gown cannes 2026 vintage corset look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Cannes Film Festival
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.