Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल चाहता है से लेकर 3 इडियट्स तक, सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, जिंदगी का पाठ भी पढ़ाती हैं ये फिल्में

फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानिए बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दोस्ती के रिश्ते को नए मायने दिए। दिल चाहता है से 3 इडियट्स तक जैसी फिल्मों ने दोस्ती और साथ निभाने का खूबसूरत संदेश दिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2026 | 04:22 PM
Follow Us
Follow Us:
1 / 8

Friendship Day Special Films: दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जो खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि भरोसे, साथ और समझ से बनता है। बॉलीवुड ने भी समय-समय पर ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिन्होंने दोस्ती के अलग-अलग रंग दिखाए। कहीं दोस्तों ने मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाया, तो कहीं उन्होंने जिंदगी जीने का नया नजरिया दिया। फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दोस्ती के मायनों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

2 / 8

‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि केकलां लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी भी तीनों दोस्तों की मनाली ट्रिप से शुरू होती है। आगे चलकर कहानी में हीरो शिकागो चला जाता है। वह एक बार फिर अपनी दोस्त की शादी में देश लौटता है।

सम्बंधित ख़बरें
1

बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा

2

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री

3

आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी

4

सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो

3 / 8

‘रंग दे बसंती’ दोस्ती को देशभक्ति और बलिदान से जोड़ते हुए यह संदेश देती है कि सच्चे दोस्त सिर्फ खुशियों में नहीं, बल्कि हर लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं।

4 / 8

जोया अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तीन दोस्तों की स्पेन ट्रिप के बहाने जिंदगी के डर, रिश्तों और अधूरे सपनों को सामने लाती है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की दोस्ती यह दिखाती है कि सच्चे दोस्त हमें खुद से मिलाने का काम करते हैं।

5 / 8

साल 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ तीनों दोस्तों आकाश(आमिर खान), समीर(सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) की जिंदगी के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत में ये तीनों दोस्त गोवा की ट्रिप पर जाते हैं, इस ट्रिप के दौरान ये खूब एंज्वॉय करते हैं।

6 / 8

वहीं ‘काय पो छे’ तीन दोस्तों के सपनों, संघर्ष और बदलते सामाजिक हालात की कहानी है, जो बताती है कि मुश्किल वक्त में दोस्त ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं।

7 / 8

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘3 इडियट्स’ सिर्फ एक इंजीनियरिंग कॉलेज की कहानी नहीं है, बल्कि दोस्ती, सपनों और आत्मविश्वास का संदेश देती है। रणछो, फरहान और राजू की तिकड़ी यह बताती है कि अगर दोस्त सही हों तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाता है। फिल्म का संदेश ‘एक्सीलेंस के पीछे भागो, सफलता खुद आएगी’ आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

8 / 8

इन फिल्मों ने यह साबित किया कि दोस्ती सिर्फ साथ घूमने-फिरने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर इंसान बनाने और हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा है। यही वजह है कि इन फिल्मों की कहानियां और किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

Friendship day 3 idiots zindagi na milegi dobara dil chahta hai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 02:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Friendship Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.