Summer Fitness Tips: गर्मियों में अब फिट और एक्टिव रहना होगा आसान, इन एक्सरसाइज को करें आज से ही फॉलो
गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकान महसूस करने लगता है। यहां पर गर्मियों में सेहतमंद रहने के साथ एक्टिव रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो फिटनेस को बेहतर बनाती है।
- Written By: दीपिका पाल
Summer Fitness Tips: गर्मी का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में अक्सर तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकान महसूस करने लगता है। यहां पर गर्मियों में सेहतमंद रहने के साथ एक्टिव रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो फिटनेस को बेहतर बनाती है।
वॉकिंग और जॉगिंग - गर्मियों में आप खुद को फिट रखने के लिए वॉकिंग या जॉगिंग का तरीका अपना सकते है। यह कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में कैलोरी बर्न होती है वहीं पर वजन कम करने में मदद करता है। आप सुबह या शाम का समय चुन सकते है।
Ashwagandha Vs Shatavari: महिलाओं के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ज्यादा फायदेमंद?
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
स्विमिंग - गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए स्विमिंग भी फायदेमंद होती है जो एक फुल-बॉडी वर्कआउट भी है। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है तो वहीं पर स्टैमिना को बढ़ाती है।
योग और प्राणायाम- गर्मियों में आप एक्सरसाइज में योग और प्राणायाम का तरीका अपना सकते है। यहां पर इन योगासनों में आप सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे आसन करते हैं तो शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करने का काम करता है।
इंडोर वर्कआउट - गर्मियों में आप सेहत को बेहतर बनाने के लिए इंडोर वर्कआउट का तरीका अपना सकते है। कई लोग घर से बाहर जाने की जहमत नहीं उठा पाते हैं इसके लिए पुश-अप्स, स्क्वैट्स, लंजेस, प्लैंक्स और बर्पीज़ जैसी बॉडी-वेट एक्सरसाइज करते है। इस एक्सरसाइज के लिए आप ऑनलाइन फिटनेस क्लासेस का सहारा ले सकते है।
