Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा

Vrat ki Recipe: व्रत धार्मिक आस्था के साथ-साथ शरीर को हल्का और ऊर्जावान रखने का भी अच्छा अवसर माना जाता है। व्रत के दौरान हर बार वही कुट्टू की पूरी, आलू की सब्जी या साबूदाना खाकर बोर हो जाते हैं। अगर इस बार आप कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ऐसी फलाहारी रेसिपीज चुन सकते हैं जो स्वाद के साथ-साथ पोषण भी दें। आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में।
Falahari vrat food healthy vrat recipes tasty fasting food ideas
फलाहारी थाली (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on
Farali Pizza
कुट्टू के आटे का पिज्जा बनाने के लिए बेस कुट्टू के आटे से तैयार किया जाता है, जबकि टॉपिंग में व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां, पनीर और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। चाहें तो दही से तैयार हल्का-सा फलाहारी सॉस भी लगा सकते हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
Sama ke dhokle
समा के चावल ग्लूटेन-फ्री होते हैं और इनमें प्रोटीन व आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती देने में मदद करता है। इसे हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है।
Shakarkand ka halwa
शकरकंद में विटामिन A और विटामिन C अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी सामान्य मिठाइयों की तुलना में कम होता है, जिससे यह अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प माना जाता है। देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार किया गया शकरकंद का हलवा स्वाद के साथ पोषण भी देता है और इम्युनिटी को सपोर्ट करने में मदद करता है।
Lauki ki Sabji
लौकी में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है। समा चावल के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।
Sabudana khichdi
साबूदाना में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। वहीं मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है। इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और पोषण भी। व्रत के दौरान सिर्फ एक कटोरी साबूदाना खिचड़ी लंबे समय तक पेट भरा रखने और थकान कम करने में मदद कर सकती है।
Makhana bhel
देसी घी में भुने हुए मखाने में हरी चटनी, इमली की चटनी, कटा हुआ खीरा, सेब डालकर मिक्स कर लें। चाहे तो आप अपना मनपसंद फल जैसे अनार दाना और अंगूर भी डाल सकते हैं। मखाना भेल तैयार है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com