Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घंटों एक जगह बैठकर काम करने से खराब होता है बॉडी पॉस्चर, फिट रहने के लिए आजमा लीजिए ये एक्ससाइज

आजकल वर्क स्टाइल में ऑफिस में लगातार 8-9 घंटे की शिफ्ट में बैठे-बैठे ही समय निकाल लेते है जिसका असर आपके बॉडी के पॉश्चर पर बुरा पड़ता है। भले ही काम की जरुरत हो लेकिन स्वास्थ्य, मोटापा और सेहत से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने का काम यही करती है। इसकी वजह से कंधों और कमर में दर्द होने के साथ ही कंधे थोड़े झुकने लगते हैं। इस समस्या से अगर आप जूझ रहे हैं तो आपको इन एक्सरसाइज का तरीका अपनाना चाहिए।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 12, 2024 | 11:57 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

आजकल वर्क स्टाइल में ऑफिस में लगातार 8-9 घंटे की शिफ्ट में बैठे-बैठे ही समय निकाल लेते है जिसका असर आपके बॉडी के पॉश्चर पर बुरा पड़ता है। भले ही काम की जरुरत हो लेकिन स्वास्थ्य, मोटापा और सेहत से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने का काम यही करती है। इसकी वजह से कंधों और कमर में दर्द होने के साथ ही कंधे थोड़े झुकने लगते हैं। इस समस्या से अगर आप जूझ रहे हैं तो आपको इन एक्सरसाइज का तरीका अपनाना चाहिए।

2 / 6

सीटेड टॉर्सो ट्विस्ट- इस एक्ससाइज को करने के लिए सीधे बैठें, हाथों को सिर के पीछे रखें और धीरे-धीरे अपने शरीर को दाएं और फिर बाएं मोड़ें। इसे आप आप घर में जमीन पर बैठकर या फिर ऑफिस में चेयर पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?

2

परमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?

3

इजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया

4

Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!

3 / 6

नेक रोटेशन- लगातार काम करने से गर्दन में दर्द या ऐंठन जैसी महसूस होने लग सकता है. इससे बचने के लिए आप नेक रोटेशन एक्सरसाइज का तरीका अपनाएं। इसके लिए सबसे पहले अपनी कुर्सी पर आराम से बैठें और अपना सिर आगे की तरफ झुकाए जब तक कि आपकी ठुड्डी गर्दन के पास टच करें, अब अपने सिर को धीरे-धीरे एक तरफ हाई कंधे की तरफ झुकाए और 10 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। इसके बाद सिर बाई और घुमाएं और 15 सेकंड तक इस स्थिति में रहे. इसे आप 2 से 4 बार दोहरा सकते हैं।

4 / 6

आई एक्सरसाइज- लगातार काम करने और स्क्रीन पर रहने से आपकी आंखों पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसे सही करने के लिए आप निकालकर 20-20-20 एक्सरसाइज करें. इसमें 20 मिनट के लिए आंखों को स्क्रीन से दूर रखें. 20 मिनट में रुककर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें।

5 / 6

ब्रीथिंग एक्सरसाइज- लंबे समय तक काम करने से आपको परेशानी हो सकती है इसके लिए आप काम से कुछ सेकेंड की ब्रेक लें,अपनी आंखें बंद कर लंबी-लंबी सांस लें। इस एक्सरसाइज को करने से मेंटल हेल्थ को सही रहने में मदद मिल मिल सकती है।

6 / 6

शोल्डर श्रग्स- लंबे समय तक काम करने से आपको दिक्कत होने से बचने के लिए इस एक्सरसाइज को करें। ऐसा करने के लिए कुर्सी पर सीधा बैठें,अपने कमर, गर्दन, कंधों और कूल्हों को एक सीध में रखें. अब अपने कंधों को जितना हो सके उतना ऊपर की तरफ उठाएं, जैसे कि आप अपने कानों को छूने की कोशिश कर रहे हों. फिर 10 सेकेंड में नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं. कंधों को कानों की ओर उठाए और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं, ये एक्सरसाइज बहुत ही आसान है आप इस 4 से 5 बार आराम से दोहरा सकते हैं।

Exercises to correct body posture in the office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2024 | 11:56 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.