5 Super Grain in Winter: सर्दियों का मौसम जारी है इस मौसम में हेल्दी खानपान का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में कई तरह के अनाज होते है जिनका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और सर्दी-जुकाम के लिए सर्दियों में इन 5 प्रकार के अनाज का सेवन कर सकते है।
सर्दियों में आप अपनी डाइट में बाजरा को शामिल कर सकते है। इस अनाज में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। जिसकी रोटी या अन्य तरीके से सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। इसकी रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले बाजरे का आटा लें और उसे गुनगुने पानी के साथ गूंथ दें। इसके बाद हथेली की मदद से थपाथपा कर रोटी बनाकर सेवन कर सकते है।
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ग्लूटेन फ्री ज्वार का सेवन कर सकते है। इस ज्वार में जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ज्वार की तासीर गर्म होती है, ऐसे में ये शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। इसकी रोटी बनाने के लिए आप ज्वार का आटा लें और उसमें नमक और हल्का गर्म पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसकी रोटी बेलें और तवे पर सेंके। इस रोटी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है वहीं पर पाचन बेहतर होता है।
सर्दियों के अनाज में आप रागी अनाज का सेवन कर सकते है। इस रागी अनाज की तासीर गर्म होती है जो एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। इस रागी जैसे अनाज में जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इस रागी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती और जोड़ों को राहत मिलती है। रागी का सेवन करने के लिए आप रागी की रोटी बना सकते है। इसे बनाने के लिए आवश्यकतानुसार रागी का आटा लें, फिर आटा गूंथ लें। यहां पर हथेलियों की मदद से रोटी की शेप दें. तवे पर सेंके और घी लगाकर गर्मागर्म परोसें।
सर्दियों में आप शरीर की मजबूती के लिए राजगिरा का सेवन भी कर सकते है। राजगिरा का उपयोग अक्सर लड्डू बनाने के लिए करते है लेकिन इसके आटे का सेवन करने से भी फायदा मिलता है। दरअसल राजगिरा एक हाई प्रोटीन अनाज है जिसमें, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यहां पर राजगिरा की रोटी बनाने के लिए आप पहले आटा लें, इसके बाद गुनगुने पानी और नमक के साथ आटा गूंथ लें. हाथों या बेलन से रोटी की शेप दें और तवे पर सेकें. इसे आप साग या गुड़ के साथ खा सकते हैं।
सर्दियों में आपको मक्के के आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल मक्के में कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है वहीं पर इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है. इसकी रोटी सरसों के साग के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। मक्के की रोटी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।