बारिश में भूलकर नहीं करें इन फलों का सेवन, नहीं तो बिगड़ जाएगी आपकी सेहत
बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसके लिए आपको सावधानी बरतना चाहिए। बारिश के मौसम में अक्सर फलों के सेवन को लेकर सजग रहने की जरूरत होती है इस मौसम में फल जल्दी सड़ जाते है और बैक्टीरिया बढ़ाते है।
- Written By: दीपिका पाल
बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई सेहत को लेकर कम जागरूक रहते है और अनुचित खानपान लेते है। बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसके लिए आपको सावधानी बरतना चाहिए। बारिश के मौसम में अक्सर फलों के सेवन को लेकर सजग रहने की जरूरत होती है इस मौसम में फल जल्दी सड़ जाते है और बैक्टीरिया बढ़ाते है।
तरबूज और खरबूजा- आपको बारिश के मौसम में इन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। बारिश में पानी से भरपूर फल सेहत के लिए सही नहीं होते है।मानसून में इनका पानी ज्यादा देर तक सुरक्षित नहीं रहता, जिससे इनमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है।
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
जामुन- बारिश के मौसम में आपको जामुन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। बताया जाता है कि, जामुन की सतह पर गंदगी और कीड़े अंडे दे सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा होता है। खाने से पहले इन्हें अच्छे से धोना बेहद जरूरी है।
पके आम- बारिश के मौसम में आपको पके फलों का सेवन करना चाहिए। यहां पर पके फलों का सेवन करने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है क्योंकि पकी चीजों में नमी होती है जहां पर सड़न की वजह से बैक्टीरिया पनपते है।ऐसे फलों का सेवन करने से एलर्जी और स्किन रिएक्शन भी हो सकता है।
लीची- आप बारिश के मौसम में इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर लीची सही तरीके से स्टोर न की जाए तो यह जल्दी सड़ सकती है और इससे फूडबॉर्न इंफेक्शन का खतरा होता है।
कटे फल- बारिश के मौसम में कटे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। कई बार टेस्ट के लिए फ्रूट्स सेलर्स कटे हुए फल रखते है आपको इन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। मानसून में बैक्टीरिया और कीटाणुओं के संपर्क में जल्दी आ जाते हैं। इससे दस्त, उल्टी, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आप फलों को खाने से पहले कई बातों का ख्याल रखें। इसके लिए आप फलों को हमेशा अच्छे से धोकर ही खाएं। फ्रिज में रखे कटे फलों को दोबारा खाने से बचें।
