Dhurandhar 2 ने OTT पर मचाया तहलका, RRR को पीछे छोड़ बनी नंबर 1
Dhurandhar 2 OTT Viewership: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा दिया है। फिल्म ने एसएस राजामौली की 'RRR'को पछाड़कर ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
- Written By: यति सिंह
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने अब ओटीटी की दुनिया में भी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब भारतीय डिजिटल इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है, जिसने व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।
हालही में फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। ओटीटी पर भी दर्शकों ने इस पर दिल खोलकर प्यार बरसाया है। खबरों के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने जियोहॉटस्टार पर पैर रखते ही अपने पहले ही वीकेंड में 50 मिलियन यानी 5 करोड़ व्यूज का आंकड़ा छू लिया।
Governor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
Main Vaapas Aaunga Day 2: दिलजीत दोसांझ को वीकेंड का मिला फायदा! ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन की दमदार कमाई
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
5 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने किसी भी भारतीय सिनेमा के लिए अब तक का सबसे बड़ा और धमाकेदार ओटीटी डेब्यू किया है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इसके टोटल व्यूज का आंकड़ा अब 70 मिलियन पार कर चुका है।
इस नए रिकॉर्ड की चर्चा इसलिए सबसे ज्यादा हो रही है क्योंकि 'धुरंधर 2' ने उस फिल्म को पीछे छोड़ा है जिसे ओटीटी स्पेस का बादशाह कहा जाता था। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी और राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'RRR' के नाम अब तक ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड में नाम दर्ज था।
फिल्म 'RRR' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 50 मिलियन व्यूज हासिल करके हिस्ट्री बनाई थी। लेकिन अभिनेता रणवीर सिंह की इस नई स्पाई एक्शन मूवी ने उस जादुई आंकड़े को बहुत बड़े अंतर से पार कर लिया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सफलता की एक नई मिसाल लिख दी है।
