Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौनी अमावस्या के लिए महाकुंभनगर में आज से ही उमड़ी भीड़, देखिए कैसे खचाखच भरे हैं रास्ते और मेला का पूरा इलाका

आने वाले दिन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है इस दिन पर स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले भी रेंग रहे हैं। वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 28, 2025 | 01:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 5

Mauni Amavasya 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए है। वहीं पर आने वाले दिन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है इस दिन पर स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले भी रेंग रहे हैं। वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। मौनी अमावस्या के पहले दिन इस तरह का नजारा देखने के लिए मिल रहा है।

2 / 5

यहां महाकुंभनगर में त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग के साथ शास्त्री ब्रिज, नाग वासुकि रोड, झूंसी रोड सभी मार्गों पर भयंकर भीड़ संगम की ओर बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा मोड़: ‘यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए मिला था पैसों का ऑफर’, रमाशंकर का खुलासा

2

अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामले में पुलिसिया एक्शन शुरू, वाराणसी स्थित आश्रम पहुंची पुलिस की टीम

3

‘मैं योगी नहीं जो केस हटवा लूं…’, यौन शोषण मामले में FIR के आदेश के बाद भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

4

‘आशुतोष, तुम मर जाओ…’, वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका का खत पढ़कर प्रेमी ने लगाई फांसी; इस हाल में मिला शव

3 / 5

यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वाराणसी से प्रयागराज आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को अंदावां रिंग रोड के पास ही रोक दिया जा रहा है। इसी तरह कानपुर से आने वालों को नेहरू पार्क और लखनऊ, प्रतापगढ़ और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को शांतिपुरम से पहले ही रोक दिया जा रहा है। बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सिविल लाइंस सुभाष चौराहा, रोडवेज चौराहा के बाद मेडिकल चौराहा, सीएमपी डॉट पुल के सामने बैरिकेडिंग की गई है।

4 / 5

मौनी अमावस्या को देखते हुए यहां पर आज मंगलवार से पांच हजार अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। यह पुलिस बल विभिन्न चौराहों के अलावा शहर की सीमाओं पर तैनात रहेगा। इसमें यातायात पुलिस से लेकर सिविल पुलिसकर्मी शामिल हैं। बता दें कि शहर की सीमाओं पर लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

5 / 5

यहां पर महाकुंभ में पहले दिन 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से लेकर लेकर मौनी अमावस्या के एक दिन पहले 28 जनवरी तक 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके है इसका आंकड़ा मौनी अमावस्या के दिन सबसे ज्यादा बढ़ जाएगा। आज से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके है आज मंगलवार के आंकड़ों की बात करें तो, दोपहर 12 बजे तक करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Crowds have gathered in prayagraj from today for mauni amavasya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 01:41 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.