‘आशुतोष, तुम मर जाओ…’, वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका का खत पढ़कर प्रेमी ने लगाई फांसी; इस हाल में मिला शव
Prayagraj Crime News: प्रयागराज में 12वीं के छात्र आशुतोष ने वैलेंटाइन डे पर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मिले पत्र में प्रेमिका ने लिखा था 'तुम मर जाओ', जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
आशुतोष की फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Prayagraj Student Suicide: संगम नगरी प्रयागराज में वैलेंटाइन डे के दिन मातम पसर गया। प्रेमिका की प्रताड़ना और ‘मर जाओ’ वाले पत्र से आहत होकर 17 वर्षीय आशुतोष ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने हत्या और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्रा को हिरासत में लिया है।
प्रयागराज के जॉर्जटाउन इलाके में वैलेंटाइन डे की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सबको झकझोर दिया। 17 वर्षीय आशुतोष गिरि उर्फ अमन, जो 12वीं का छात्र था और एनडीए की तैयारी कर रहा था, उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। यह घटना केवल एक तरफा प्यार का मामला नहीं, बल्कि प्रताड़ना और गहरी साजिश की ओर इशारा कर रही है। आशुतोष के पिता विनोद कुमार गिरि, जो पुलिस की डायल 112 सेवा में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं, ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।
‘डियर आशुतोष, तुम मर जाओ’, लेटर देख उड़े होश
पुलिस को आशुतोष के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे कथित तौर पर उसकी प्रेमिका ने लिखा था। पत्र की भाषा बेहद कठोर और उकसाने वाली थी। इसमें लिखा था- “डियर आशुतोष, मैं जानती हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।”
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
बरामद किया गया सुसाइड नोट, सोर्स- सोशल मीडिया
पिता के खुलासे से दंग रह गए सब
आशुतोष के पिता के अनुसार, शुक्रवार की रात को भी आशुतोष के मोबाइल पर लड़की का ‘मर जाओ’ वाला मैसेज आया था और अगले ही दिन उसकी लाश मिली। ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी का खेल आशुतोष के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आशुतोष और वह लड़की एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। पिता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह लड़की आशुतोष को आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और उससे काफी पैसे भी ले चुकी थी।
जब आशुतोष ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा अपनी रूममेट और कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रही थी।
बेटे को मारकर लटकाया गया है: पिता
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से चार दिन पहले कुछ लड़कों ने आशुतोष के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल छीन लिया था। उनका दावा है कि यह मोबाइल छात्रा के नए प्रेमी ने छीना था ताकि पुराने रिश्तों, चैट्स और ब्लैकमेलिंग के सबूतों को पूरी तरह मिटाया जा सके। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को मारकर लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
बालसन चौराहे पर जोरदार हंगामा
इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम को प्रयागराज के बालसन चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नामजद सभी छह आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुंडका से आई भयावह खबर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से फैली दहशत, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां
जॉर्जटाउन थाना प्रभारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने छात्रा, उसकी रूममेट और नए प्रेमी सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।
