इन देशों में कुछ अलग अंदाज में मनता है क्रिसमस का जश्न,जानिए यहां की परंपराएं
25 दिसंबर को दुनियाभर में जीसस ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर खास दिन मनाते है। दुनिया भर के अलग-अलग देशों में इस त्योहार को मनाने का अंदाज एक-दूसरे बिल्कुल अलग है।
- Written By: दीपिका पाल
Christmas 2024:25 दिसंबर को दुनियाभर में जीसस ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर खास दिन मनाते है। दुनिया भर के अलग-अलग देशों में इस त्योहार को मनाने का अंदाज एक-दूसरे बिल्कुल अलग है।
न्यूजीलैंड (New Zealand) -क्रिसमस के दौरान न्यूजीलैंड में बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए उनकी कई परंपराएँ बार्बी या ग्रिल के इर्द-गिर्द केंद्रित होती हैं। जहाँ परिवार और दोस्त ताज़े समुद्री भोजन, मांस और मौसमी सब्ज़ियों का अनौपचारिक खाना पकाने के लिए इकट्ठा होते हैं। न्यूज़ीलैंड का क्रिसमस ट्री पोहुतुकावा नाम का एक वृक्ष है, जो एक तटीय प्रजाति है। जो दिसंबर में चमकीले लाल रंग में खिलता है।
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
डेनमार्क (Denmark)- इस दिन यहां पर घरों को निस्सर नामक पात्रों से सजाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे घरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। 24 दिसंबर की शाम को, डेनिश परिवार अपने क्रिसमस ट्री को कमरे के बीच में रखते हैं और कैरोल गाते हुए उस क्रिसमस ट्री के चारों ओर नृत्य करते हैं और उत्सव का आनंद उठाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया (Australia)-ऑस्ट्रेलिया में सभी जगह सेंटा अपने ठंड के पापरंपिक कपड़ों और रेंडियर में आते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सेंटा गर्मियों के कपड़ों में आते हैं और ये रेंडियर के बजाय कंगारू पर सवार होते हैं।
।
