Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केसरिया रंग में रंगा नागपुर, सिटी ने सपूत को सिर आंखों पर बिठाया

भाजपा और महायुति की बम्पर जीत के बाद सिटी का सपूत एक बार फिर सीएम बनकर जब अपने गृहनगर में पहली बार पहुंचा तो पूरी सिटी ने अपने ‘देवा भाऊ’ यानी देवेन्द्र फडणवीस को सिर आंखों पर बिठा लिया।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 16, 2024 | 04:32 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 4

नागपुर: भाजपा और महायुति की बम्पर जीत के बाद सिटी का सपूत एक बार फिर सीएम बनकर जब अपने गृहनगर में पहली बार पहुंचा तो पूरी सिटी ने अपने ‘देवा भाऊ’ यानी देवेन्द्र फडणवीस को सिर आंखों पर बिठा लिया। उनके जंगी व ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी भाजपा सहित शहर के नागरिकों ने 2 दिन पूर्व ही कर रखी थी।

2 / 4

वर्धा रोड स्थित जयप्रकाशनगर चौक पर जैसे ही फडणवीस की रैली पहुंची वहां केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने फडणवीस को गले लगा लिया। सिटी के दो दिग्गजों की इस भावपूर्ण भेंट को देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जमकर नारे लगाये। अपने चौराहों पर लाडली बहनों ने अपने देवा भाऊ पर पुष्पवृष्टि की।

सम्बंधित ख़बरें
1

सुनेत्रा पवार ने संभाला पदभार, सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लेकर शुरू किया काम, आज पहली कैबिनेट बैठक

2

अमरावती को बड़ी सौगात: आलियाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन हस्तांतरण मंजूर

3

Sharad Pawar vs Fadnavis: ‘उन्हें मेरा नाम लेने का क्या अधिकार?’, मुख्यमंत्री पर भड़के शरद पवार

4

पूरी होंगी किसान सभा की स्वीकृत मांगें, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा वादा, मोर्चा वापसी पर होगा फैसला

3 / 4

अपने लाडले सूपत के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह था जो रैली में नजर आ रहा था। युवा मोबाइल में हर दृश्य कैद करते नजर आ रहे थे। कुछ तो सेल्फी लेने को आतुर थे जो दूर से ही अपने साथ फडणवीस को स्क्रीन में कवर करने का प्रयास कर रहे थे। रैली मार्ग भगवामय बना दिया गया था। तोरण, बैनर और होर्डिंग्स से पूरा मार्ग पटा हुआ था। एक होर्डिंग में लिखा मराठी का संदेश लोगों के आकर्षण का केन्द्र था जिसमें लिखा था, अनेक पैलवान तेल लावून आले, पण खेळ बुद्धीबळाचा होता।।। लेजिम, फुगड़ी, मल्लखांब का प्रदर्शन रैली को रोमांच से भर रहे थे।

4 / 4

अपने ऐतिहासिक स्वागत से भावुक हुए देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि का तहेदिल से आभार माना। उन्होंने कहा कि आज जो विराट स्वागत आपने किया उसके लिए आभार मानता हूं। मराठा, धनगर, आदिवासी सहित सभी समाज, लाडली बहनों, लाडले किसानों सहित सभी ने हमें चुनकर दिया। यह सत्ता सिर पर नहीं चढ़ेगी। यह सत्ता सेवा के लिए मिली है। यही सपना साकार करने के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद यह सरकार आप सभी के लिए कार्य करेगी। जन्मभूमि, कर्मभूमि ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं फिर से आभार मानता हूं।

Chief minister devendra fadnaviss vijay yatra in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 04:31 AM

Topics:  

  • Devendra Fadanvis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.