क्रिसमस पर इन ऐतिहासिक चर्च में नजर आता है जश्न, जानिए इनकी खासियत के बारे में
भारत में क्रिसमस 25 दिसंबर को पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस दो शब्दों ‘क्राइस्ट’ और ‘मास दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ईसा मसीह का पवित्र महीना। देश में कई चर्च है जिनकी अपनी खासियत है चलिए जानते है
- Written By: दीपिका पाल
Famous Church:भारत में क्रिसमस 25 दिसंबर को पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस दो शब्दों ‘क्राइस्ट’ और ‘मास दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ईसा मसीह का पवित्र महीना। देश में कई चर्च है जिनकी अपनी खासियत है चलिए जानते है इसके बारे में।
सैंटा क्रूज़ बैसिलिका चर्च- कोच्चि का सैंटा क्रूज़ बैसिलिका चर्च ऐतिहासिक और बेहद सुंदर है. यह चर्च पुर्तगाली शैली में बना हुआ है और इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक है. इस चर्च में 42 रंगीन खिड़कियां हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती हैं. गौर हो कि इसे 1500 ई. में बनाया गया था।
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
सेंट थॉमस कैथेड्रल चर्च, मुंबई -राजधानी की यह सबसे पुरानी चर्च में से एक है जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। जो गॉथिक वास्तुकला के लिए फेमस है,क्रिसमस के समय यहां की सजावट आपको बेहद पसंद आएगी।
बासिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च- गोवा में भी देश का फेमस चर्च स्थित है। यह चर्च सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है,जिनका शरीर आज भी यहां संरक्षित है। यह चर्च शानदार बारोक शैली में बनी हुई है।
क्राइस्ट चर्च,शिमला- अगर आप वेकेशंस में शिमला गए हैं तो यहां के क्राइस्ट चर्च जा सकते हैं.यह चर्च 1857 में बना था, जो अपनी सुंदर गॉथिक वास्तुकला के लिए जानी जाती है. खास बात ये है कि यह चर्च शिमला के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।
