बर्थडे स्पेशल : इस वजह से विवादों में आईं थीं मोना सिंह
मुंबई. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। मोना सिंह टीवी के कई सीरियल्स और रियलिटी शोज में नज़र आ चुकी हैं। मोना सिंह ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता है। तो आइये आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मोना सिंह के बारे में कुछ खास बातें..
- Written By: काजल चोपड़े
मोना सिंह का जन्म 8 अक्तूबर 1981 को चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Varanasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Amarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Hormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
मोना ने अपने एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से की थी।
मोना इस शो में जस्सी के किरदार में नज़र आई थी। इस शो से वह काफी पॉपुलर हो गई थीं।
इसके बाद मोना ‘क्या हुआ तेरे वादा’, ‘प्यार को हो जाने दो’ और ‘कवच-काली शक्तियों से’ सहित कई टीवी सीरियल्स में नज़र आईं।
टीवी सीरियल्स के अलावा मोना कई रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रही हैं। वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन एक की विजेता भी हैं।
मोना 10 से ज़्यादा रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।
मोना सिंह ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया हैं। वह आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में नज़र आई थीं।
साल 2009 में रिलीज़ हुई ‘3 इडियट्स’ में मोना ने करीना कपूर की बड़ी बहन के किरदार में नज़र आई थी। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।
इसके बाद मोना सिंह फिल्म ‘ऊटपटांग’, ‘जेड प्लस’ और ‘अमावस’ में नज़र आई थीं।
मोना सिंह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं।
साल 2013 में इंटरनेट पर एक एमएमएस लीक हुआ। जिसमें एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नज़र आ रही थी।
ऐसा कहा गया था कि क्लिप में नज़र आने वाली महिला मोना सिंह ही हैं। हालांकि मोना का कहना था कि उस क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई थी।वहीं उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज कराया था
मोना सिंह ने बीते साल 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग शादी की।
