मौनी अमावस्या का महास्नान आज, संगम घाट पर दिखी आस्था की खूबसूरत तस्वीरें
Mauni Amavasya Mahasnan: मौनी अमावस्या पर आज महास्नान के लिए संगम घाट पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। जहां पर इस मौके पर आस्था, भक्ति और परंपरा की खूबसूरत तस्वीरें देखने के लिए मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
Prayagraj Mauni Amavasya: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का दौर चल रहा है। इस दौरान आज मौनी अमावस्या पर मेले का तीसरा शाही स्नान हुआ है। मकर संक्रांति के बाद आज संगम घाट पर देश के लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों की भीड़ देखने के लिए मिल रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहते है कि, मौनी अमावस्या के दिन संगम घाट पर स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं पर मान्यता की मानें तो, माघ के महीने में सभी देवी-देवता संगम तट पर निवास करते हैं।
Railway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
MY Bharat सम्मेलन में प्रयागराज की युवा शक्ति का दमदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को सौंपे सुझाव
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
परंपरा के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत, नागा साधु और ऋषि-मुनि सबसे पहले गाजे-बाजे के साथ संगम में डुबकी लगाई तो वहीं पर फिर इसके बाद कल्पवासी और आम श्रद्धालु ने पुण्य स्नान का फल प्राप्त किया।
लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी के पावन तट पर पुण्य की डुबकी लगा रहें हैं। पूरा संगम नोज स्नानार्थियों से पटा हुआ है।
महांकुभ के बाद माघ मेले में भी श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा देखने के लिए मिल रही है। ऐसी मान्यता है कि अखाड़ों के स्नान के बाद संगम जल में विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
