ईद के मौके पर करना चाहते हैं आप कुछ खास, तो इन मेहंदी डिजाइंस से सजाएं आपके प्यारे हाथ
ईद के मौके पर जहां पर एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते है वहीं पर मेहंदी की डिजाइन बनाना हाथों में हर कोई पसंद करते है। वैसे हाथों की हथेलियों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाई जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
इस्लाम धर्म का खास पर्व ईद आने वाले 6 या 7 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन मुस्लिमों के लिए सबसे खास दिन के रूप में होता है। ईद के मौके पर जहां पर एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते है वहीं पर मेहंदी की डिजाइन बनाना हाथों में हर कोई पसंद करते है। वैसे हाथों की हथेलियों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाई जाती है लेकिन यहां पर बैक हैंड की मेहंदी डिजाइंस सबसे खास होती है।
ट्रॉपिकल मेहंदी डिजाइन- यहां पर आप हाथों में लगाने के लिए मेहंदी डिजाइंस की तलाश कर रही है तो आपके लिए ट्रॉपिकल मेहंदी डिजाइंस बेहद खास है। फूल पत्तियों को बनाकर उसमें मेहंदी फिल कर दें. इस तरह की मेहंदी काफी रिच लुक देती है और रचने के बाद खूबसूरत लगती है।
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Nautapa 2026 Rules: 2026 के नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Sattu Benefits In Nautapa : 25 मई से 2026 की नौतपा शुरू, जानिए इन दिनों सत्तू क्यों है सेहत के लिए वरदान
अरबी मेहंदी डिजाइन -ईद के मौके पर आप फेमस मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगा सकते है। इस मेहंदी को लगाने से आपके हाथ काफी लुक देते है। यहां पर आप मेहंदी डिजाइंस में फ्लावर्स को क्रिएट कर सकते है।
बैक हैंड साइड- ईद के मौके पर आप हाथों से बैक हैंड साइड वाली मेहंदी लगा सकते है। इस डिजाइन में सबसे पहले कलाई से डिजाइन शुरू करें और फिर सबसे छोटी उंगली के साइड गोल फूल बनाने के बाद इंडेक्स फिंगर के साइड फ्लावर बनाएं और डॉट चेन से कनेक्ट कर दें।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन - ईद पर मेहंदी लगाने के लिए आप यह डिजाइन चुन सकते है। यहां पर आप अपने हाथों पर ये सिंपल वी शेप डिजाइन बना सकते हैं और दोनों लाइनों के बीच छोटी-छोटी कर्व बनाते हुए, मेहंदी फिल कर सकते है। इसके साथ ही आगे डॉट चेन को मिडिल फिंगर से कनेक्ट करें और सारी फिंगर में भी इसी तरह की डिजाइन क्रिएट कर लें।
मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन- आप अपने हाथों में इस मेहंदी डिजाइन को शामिल कर सकते है। वर्किंग लड़कियों या महिलाओं के लिए यह मेहंदी डिजाइंस बेस्ट होती है। ये डिजाइन लग भी कुछ ही मिनटों में जाते हैं,आप भी इस तरह की छोटी फूल पत्तियों से अपने हाथों पर खूबसूरत पैटर्न क्रिएट कर सकती हैं।
