छठ पूजा में सिर्फ व्रत ही नहीं श्रृंगार का भी महत्व, हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट डिजाइंस की मेहंदी
Chhath puja mehndi design: छठ पर्व का दौर चल रहा है। यह पर्व लोक आस्था और परंपरा का उत्सव होता है। इस मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती है तो वहीं पर मेहंदी भी हाथों में लगाती ही है।
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Puja 2025 Mehndi Designs: छठ पर्व का दौर चल रहा है। यह पर्व लोक आस्था और परंपरा का उत्सव होता है। इस मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती है तो वहीं पर मेहंदी भी हाथों में लगाती ही है। सूर्य, कलश, नारियल, फूल-पत्ती और मंडला जैसे पैटर्न इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं। इन डिजाइनों को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आज कुछ डिजाइन के बारे में जानकारी दे रहे है।
छठ पूजा की मेहंदी डिजाइन में आप हथेली पर सूर्य का छोटा सा सिंबल और पानी में अर्घ्य देने का डिजाइन बना सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए उंगलियों पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं। साथ ही हैप्पी छठ पूजा भी हाथों में लिखवा सकती है।
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
छठ पर्व के पावन मौके पर आप सूर्य भगवान की मेहंदी लगवा सकते है। थोड़े से अभ्यास के बाद आप इन डिजाइन को आसानी से क्रिएट कर सकते हैं. सूर्य देव और छठ पूजा डिजाइन वाला यह मेहंदी पेटर्न हाथों की रौनक बढ़ा देता है।
आप छठ पर्व की मेहंदी डिजाइन में मंडला आर्ट की डिजाइन को चुन सकते है। इस मेहंदी डिजाइन में बारीक डिजाइन और गोल फूल पत्ती वाले पैटर्न आप लगा सकते है।
आप छठ पूजा की मेहंदी डिजाइन में बेल पैटर्न की मेहंदी लगा सकते है। पूरे हाथ को भरे बिना, एक उंगली से शुरू होकर बेल जैसा डिजाइन बनवाना आजकल का नया ट्रेंड है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ एलीगेंट लुक भी देता है।
