अजय देवगन की ये 5 फिल्में देखकर दिमाग के पेंच, क्लाइमैक्स तक खत्म हो जाएगी सोचने-समझने की शक्ति
Ajay Devgn 5 Best Movies: अजय देवगन आज भी अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेते हैं।
- Written By: निक्की राय
जल्दी ही अजय देवगन 'सिंघम अगेन, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आज हम आपको बताएंगे उनकी ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जो आपके दिमाग की नसें भी हिला सकती हैं। उनकी ये फिल्में सस्पेंस से भरी पड़ी हैं।
अजय की ये सस्पेंस से भरपूर फिल्में ओटीटी पर भी मौजूद हैं। इन्हें आप वीकेंड पर अपने दिमाग को रिफ्रेश करने के लिए देख सकते हैं। फिल्म के अंत तक आते-आते आपके सोचने की शक्ति ही खत्म हो जाएगी। ये फिल्में इतने ज्यादा रहस्यों से भरी हैं। आइए देखें उनकी लिस्ट.....
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी
Gutkha Ad Controversy में फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, उपभोक्ता कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
भूत- ये एक हॉरर फिल्म है। इसे राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है। इस मूवी में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा, फरदीन खान और तनुजा भी हैं। इसे एक आम फिल्म से काफी अलग माना जाता है। इसे आप जिओ सिनेमा पर बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं।
दीवानगी- सस्पेंस से भरी ये फिल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है। पहली बार अजय ने इसी फिल्म से नेगेटिल रोल की शुरूआत की थी। इस फिल्म को आप मुफ्त में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
खाकी- ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें सस्पेंस भी भरपूर है। इसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है। ये पूरी फिल्म भारतीय पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय और तुषार कपूर भी हैं। अजय इस मूवी में नेगेटिव रोल में हैं।
शिवाय- सस्पेंस से भरी ये एक्शन-थ्रिलर मूवी आपका दिमाग हिला देगी। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें सायशा, अबीगैल ईम्स और एरिका कार भी लीड रोल में नजर आते हैं।
काल- ये एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अजब के किरदार से फैंस हैरान रह गए थे। इस मूवी को करण जौहर और शाहरुख खान ने प्रड्यूस किया था। इसमें अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता ने भी काम किया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
