Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
Dhamaal 4 Poster Out: 'धमाल 4' का पहला लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन और रितेश देशमुख समेत कई सितारे फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि पोस्टर में संजय दत्त और असरानी की गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा।
- Written By: सोनाली झा
धमाल 4 का पहला लुक रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dhamaal 4 First Look Poster Out: बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने हाल ही में ‘धमाल 4’ का पहला लुक और कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है। पोस्टर में पुराने और नए कलाकारों का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके साथ ही कुछ फैंस ने ऐसी कमियां भी गिना दी हैं, जिन्होंने फिल्म को लेकर बहस छेड़ दी है।
‘धमाल 4’ के पोस्टर्स में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और रवि किशन भी इस बार फिल्म का हिस्सा हैं। पोस्टर का रंग-बिरंगा और मजेदार अंदाज दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित कर रहा है। फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार, टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
फैंस को खली संजय दत्त और असरानी की गैरमौजूदगी
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि फिल्म में संजय दत्त नजर क्यों नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दिग्गज अभिनेता असरानी और अभिनेता आशीष चौधरी की गैरमौजूदगी पर भी निराशा जाहिर की। फैंस का मानना है कि इन कलाकारों ने फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से खास पहचान बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
रिपीट कास्ट को लेकर भी उठे सवाल
कुछ दर्शकों ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि हर बार लगभग वही चेहरे देखने को मिलते हैं और फ्रेंचाइजी को अब कुछ नए प्रयोग करने चाहिए। वहीं कई लोगों का मानना है कि पहली ‘धमाल’ आज भी सबसे बेहतरीन फिल्म है और उसके बाद की फिल्में उसी फॉर्मूले को दोहराती रही हैं।
अजय देवगन और संजय मिश्रा के लुक की चर्चा
पोस्टर में अजय देवगन और संजय मिश्रा के अनोखे लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों कहीं फिल्म में ‘विक्रम और बेताल’ जैसे किरदार तो नहीं निभा रहे हैं। हालांकि कुछ आलोचनाओं के बावजूद ‘धमाल 4’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
