-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Woman Sexually Harassed In Police Station In Odisha Womens Commission
ओडिशा में महिला के साथ पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न, महिला आयोग ने शुरू की जांच
- Written By: आकाश मसने
ओडिशा के भरतपुर पुलिस थाने में एक सैन्य अधिकारी की मंगेतर के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ओडिशा राज्य महिला आयोग (एससीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को घटना की जांच शुरू कर दी। महिला आयोग की अध्यक्ष मिनाती बेहरा ने शुक्रवार को खुद भरतपुर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी ली।

पीड़ित (सोर्स: सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर: पश्चिम बंगाल में तैनात एक सैन्य अधिकारी और उसकी मंगेतर ने रविवार को ओडिशा के भरतपुर पुलिस थाने में रोड रेज की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों द्वारा कथित तौर पर उन्हें परेशान किया गया। जिसके बाद पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
ओडिशा के भरतपुर पुलिस थाने में एक सैन्य अधिकारी की मंगेतर के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ओडिशा राज्य महिला आयोग (एससीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को घटना की जांच शुरू कर दी। महिला आयोग की अध्यक्ष मिनाती बेहरा ने शुक्रवार को खुद भरतपुर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज भी एकत्र किए।
पुलिस थाने का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष बेहरा ने कहा कि “हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और हमने भरतपुर पुलिस थाने में उपलब्ध मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्र कर लिए हैं।” बेहरा ने कहा कि वह पीड़िता के घर जाएंगी और उससे बात करेंगी। उन्होंने कहा कि आयोग अपराध शाखा के कार्यालय में भी जाएगा ताकि आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर सके और जांच अधिकारियों के साथ चर्चा कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
सूर्य देव से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत, 17 लाेग घायल
समिति गठित की गई
एससीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने के बाद घटना की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से चर्चा करने के अलावा आवश्यक सिफारिशों के साथ सरकार को सौंपी जाएगी।
क्या है मामला?
पश्चिम बंगाल में तैनात एक सैन्य अधिकारी और उसकी मंगेतर ने रविवार को भरतपुर पुलिस थाने में रोड रेज की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों द्वारा कथित तौर पर उन्हें परेशान किया गया।
यह भी पढ़ें:– वर्धा में PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनमें देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी, तुष्टिकरण के लिए कुछ भी करने को तैयार
पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्य अधिकारी और उसकी मंगेतर का पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। महिला को गुरुवार को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी और उसे रिहा कर दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Woman sexually harassed in police station in odisha womens commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














