- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Cuttack Violence Durga Puja Immersion Clash Internet Suspended Vhp Bandh
कटक में विसर्जन पर छिड़ी जंग में हुए बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण, VHP ने किया आज बंद का ऐलान
Odisha के Cuttack में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई सामूहिक झड़प के बाद हिंसा में 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। सरकार ने कई हिस्सों में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है। कई इलाकों में इंटरनेट बंद है।
- Written By: सौरभ शर्मा

ओडिशा के कटक में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण (फोटो- सोशल मीडिया)
Odisha Cuttack Violence: ओडिशा का ऐतिहासिक शहर कटक दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा की आग में झुलस रहा है। शनिवार देर रात डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। शोभायात्रा पर छतों से जमकर पत्थरबाजी हुई और बोतलें फेंकी गईं, जिसमें कटक के डीसीपी समेत कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।
हिंसा की शुरुआती चिंगारी शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भड़की, जब विसर्जन का जुलूस काठजोड़ी नदी की ओर बढ़ रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने तेज संगीत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। जल्द ही इस बहस ने हिंसक रूप ले लिया और भीड़ ने घरों की छतों से जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कई वाहन और सड़क किनारे लगे स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन तब तक माहौल में जहर घुल चुका था।
#WATCH | Cuttack, Odisha | Police Commissioner of Bhubaneswar-Cuttack Dr Suresh Debadutta Singh says, “Today, an organisation in Cuttack requested permission to hold a bike rally, but it was denied. This led to a clash with the police. When the police enforced that they would not… pic.twitter.com/eZMlGBh5ST — ANI (@ANI) October 5, 2025
अफवाहों पर एक्शन, VHP का प्रदर्शन
हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जिसमें कुछ लोगों की मौत की झूठी खबरें भी फैलाई गईं। इन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कटक में 24 घंटे के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस कमिश्नर सुरेश देबदत्ता सिंह ने साफ किया कि झड़प में किसी की मौत नहीं हुई है और घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद ने घटना के विरोध में 6 अक्टूबर को 12 घंटे के कटक बंद का आह्वान किया है, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर तहसील में सबसे ज्यादा 3,326 केस लंबित, जमीन रिकॉर्ड अपडेट में देरी; प्रशासन पर सवाल
Yeola: हाईवे ट्रक आग कांड में यू-टर्न, पुलिस आरोप के बाद अपने बयान से पलटा ड्राइवर, जांच में नया ट्विस्ट
नवभारत विशेष: महात्मा ज्योतिराव फुलेः भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, आज भी प्रेरणा के स्रोत
संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच
यह भी पढ़ें: जयपुर SMS अस्पताल के ICU में आधी रात भड़की आग, शॉर्ट सर्किट ने 6 मरीजों को जिंदा निगला
शहर में कर्फ्यू, मुख्यमंत्री की शांति की अपील
बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने कटक के 13 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख जताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कटक भाईचारे का शहर है और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।
Odisha cuttack violence durga puja immersion clash internet suspended vhp bandh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMलखनऊ के विकासनगर में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर ब्लास्ट; 4 बच्चों की हुई मौत
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMमीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 10:00 PMWomen Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
Apr 15, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














