-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Civil Service Topper Tehsildar Ashwini Kumar Panda Arrested For Taking Bribe Vigilance Raid
कभी सिविल सेवा में किया था टॉप, आज 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगेहाथ गिरफ्तार
- Written By: सौरभ शर्मा
Odisha में सिविल सेवा परीक्षा का टॉपर अश्विनी कुमार पांडा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पांडा ने 2019 में इस परीक्षा को टॉप किया, आज वे भ्रष्टाचार के सागर में डुबकी लगा रहे।

आरोपी अश्विनी कुमार पांडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Odisha Civil Service Topper Bribery Case: एक समय जिसने अपनी मेहनत से सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया, आज वही अधिकारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिर गया है। यह हैरान करने वाला मामला 2019 बैच के ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर अश्विनी कुमार पांडा का है, जिन्हें विजिलेंस विभाग ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। संबलपुर जिले के बामरा में तहसीलदार के पद पर तैनात पांडा की गिरफ्तारी ने प्रशासनिक हलकों में हलचल के साथ सिस्टम में भ्रष्टाचार की स्थिति को उजागर करती है।
यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता की हिम्मत के बाद संभव हुई, जिसे अपनी कृषि भूमि को घरेलू उपयोग की भूमि में बदलने और उसके रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (RoR) जारी कराने थे। इस काम के लिए तहसीलदार अश्विनी कुमार पांडा ने उससे 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो पांडा ने रिश्वत की रकम घटाकर 15,000 रुपये कर दी। साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर पैसा नहीं मिला तो उसका काम नहीं किया जाएगा।
विजिलेंस ने जाल बिछाकर पकड़ा
परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सीधे विजिलेंस विभाग से संपर्क साधा और पूरी आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एक जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, तहसीलदार अश्विनी कुमार पांडा ने अपने ड्राइवर पी. प्रवीन कुमार को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। जैसे ही ड्राइवर ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लिए, पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद कर ली गई। इसके बाद तहसीलदार पांडा और उनके ड्राइवर दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी
नाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
यह भी पढ़ें: भारत को कोई ऐतराज नहीं, प्यार पहले जितना ही बरकरार; सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार का स्वागत
छापेमारी में लाखों रुपये बरामद
गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। टीम ने अश्विनी कुमार पांडा के भुवनेश्वर स्थित घर और उनके पीडब्ल्यूडी आईबी आवास पर एक साथ छापेमारी की। इस तलाशी अभियान के दौरान विजिलेंस को 4.73 लाख रुपये की नकदी मिली, जिसके स्रोत के बारे में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री रखने वाले पांडा ने दिसंबर 2021 में बतौर ट्रेनिंग रिजर्व ऑफिसर सरकारी सेवा में कदम रखा था। इससे पहले वह मयूरभंज जिले के शामखुंटा में भी तहसीलदार के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।
Odisha civil service topper tehsildar ashwini kumar panda arrested for taking bribe vigilance raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,000 के पार
Jul 30, 2026 | 09:31 AMमाझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Jul 30, 2026 | 09:29 AMपाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है! NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
Jul 30, 2026 | 09:28 AMChina Iran: चीन से पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचे 400 रॉकेट लॉन्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई हैरानी
Jul 30, 2026 | 09:21 AMSonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
Jul 30, 2026 | 09:20 AMपप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
Jul 30, 2026 | 09:20 AMनवभारत संपादकीय: NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, लोकतंत्र में विरोध का अधिकार बरकरार
Jul 30, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














